Operation Sindoor: पूरे हरियाणा में BJP निकालेगी ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा, केंद्रीय मंत्री और सांसदों की लगी ड्यूटी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा में ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा निकालेगी। यह यात्रा प्रदेश के सभी संसदीय क्षेत्रों में होगी जिसके लिए केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली के नेतृत्व में 14 और 15 मई को होने वाली इस यात्रा के लिए लोकसभा क्षेत्रवार संयोजक नियुक्त किए गए हैं।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद अब भारतीय जनता पार्टी पूरे हरियाणा में ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा निकालेगी। सभी संसदीय क्षेत्र में निकाले जाने वाली यात्रा के लिए केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों की ड्यूटी लगाई गई है। 14 और 15 मई को निकाली जाने वाली ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा के लिए लोकसभा क्षेत्रवार संयोजकों की नियुक्ति की गई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली की अगुवाई में यह यात्रा निकाली जाएगी। अंबाला में राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा, सोनीपत में राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा, रोहतक में रामचन्द्र जांगड़ा, हिसार में राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी और सिरसा में राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला को तिरंगा यात्रा का संयोजक बनाया गया है।
इन मंत्रियों की लगी ड्यूटी
कुरुक्षेत्र में लोकसभा सदस्य नवीन जिंदल और भिवानी महेन्द्रगढ़ में लोकसभा सदस्य धर्मबीर सिंह यात्रा के संयोजक होंगे। करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, गुरुग्राम में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह और फरीदाबाद में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को संकल्प यात्रा की कमान सौंपी गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।