विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

24 को HCS कैडर, 8 DSP और 27 ETO... किसको मिला कौनसा पद? हरियाणा लोक सेवा का फाइनल रिजल्ट जारी; देखें पूरी लिस्ट

Published: Sat, 17 Oct 2026 06:31 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2026 07:03 PM (IST)

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने 102 पदों के लिए हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें 101 अधिकारियों का चयन हुआ है।

हरियाणा लोक सेवा का फाइनल रिजल्ट जारी। फाइल फोटो

हरियाणा लोक सेवा का फाइनल रिजल्ट जारी। फाइल फोटो

HighLights

  1. HPSC ने HCS का अंतिम परिणाम घोषित किया।

  2. 102 में से 101 अधिकारियों का चयन हुआ।

  3. मेरिट और श्रेणी के आधार पर पद आवंटित।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने नवरात्रि में शनिवार को हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) की कार्यकारी शाखा और संबद्ध सेवाओं की भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। 102 पदों में से 101 अधिकारियों का चयन हुआ है।

इससे पहले 8 अक्टूबर को जो रिजल्ट जारी हुआ था, उसमें लिखित परीक्षा (Mains) और इंटरव्यू के अंक जोड़कर मेरिट सूची (Merit List) और चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए गए थे। उस समय सिर्फ यह स्पष्ट हुआ था कि किन उम्मीदवारों का चयन हुआ है।

आज जो परिणाम जारी किया गया है, वह मेरिट, उम्मीदवार की दी गई प्राथमिकता (Preference) और श्रेणी (Category) के आधार पर पदों के बंटवारे (Service Allocation) का अंतिम रिजल्ट है। दरअसल, HPSC इस पूरी प्रक्रिया को दो चरणों के परिणाम में जारी करता है। इस फाइनल रिजल्ट से उम्मीदवारों को यह आधिकारिक रूप से स्पष्ट हो गया है कि उन्हें कौन सा पद या कैडर मिला है।

इन उम्मीदवारों को मिला एचसीएस कैडर

बता दें कि टॉपर अभिषेक सरोहा समेत आठ अभ्यर्थियों को अनारक्षित वर्ग में ए

चसीएस कैडर मिला है। इसी तरह कुलदीप, इशा काला, क्रीमि, छवि, रजत फोगाट और मानवी को भी अनारक्षित वर्ग में एचसीएस कैडर मिला है। आरक्षित वर्ग के राहुल सैनी, रेणु और जैनव खातून अनारक्षित वर्ग के एचसीएस काडर में जगह बनाने में सफल रहे। कुल 24 अधिकारियों को एचसीएस कैडर मिला है।

वहीं, 8 उम्मीदवार उप पुलिस अधीक्षक (DSP) बने हैं। उत्पाद शुल्क एवं कराधान अधिकारी (ईटीओ) के लिए 27 अधिकारियों की भर्ती हुई है। दो उम्मीदवार जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) बने हैं। सहायक रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां (एआरसीएस) पद पर तीन अधिकारियों की भर्ती हुई है।

यह भी पढ़ें- HPSC ने जारी किया हरियाणा लोक सेवा का फाइनल रिजल्ट, 101 अधिकारी हुए चयनित; टॉपर अभिषेक सरोहा को मिला HCS कैडर

किसको मिला कौनसा पद

क्र. सं. पदनाम कुल पद
1 हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस, कार्यकारी शाखा) 24
2 उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) 08
3 उत्पाद शुल्क एवं कराधान अधिकारी (ईटीओ) 27
4 जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) 02
5 सहायक रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां (एआरसीएस) 03
6 जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी (डीएफएसओ) 01
7 सहायक उत्पाद शुल्क एवं कराधान अधिकारी (एईटीओ) 22
8 यातायात प्रबंधक (टीएम) 07
9 प्रथम श्रेणी तहसीलदार 03
10 प्रथम श्रेणी नायब तहसीलदार 05
कुल सर्वयोग 102

यह भी पढ़ें- प्री-मेंस क्लियर, दो बार इंटरव्यू से बाहर; तीसरी बार में हरियाणा लोक सेवा में किया टॉप; कौन हैं HPSC टॉपर अभिषेक सरोहा?

यह भी पढ़ें- मेहनत, मेडिटेशन व जवाबदेही... किसान के बेटे को हरियाणा लोक सेवा में मिली सफलता; कौन हैं HPSC के 2nd टॉपर कुलदीप श्योराण?

यह भी पढ़ें- जॉब के साथ 5 घंटे की पढ़ाई व दादा का सपना... हरियाणा लोक सेवा में राहुल सैनी को BC-B वर्ग में मिला पहला रैंक