हाथ और आंख में चोट, चेहरा झुलसा...बारूद बनाते समय जोरदार धमाका; सफाईकर्मी घायल
पलवल जिले में एक भयानक हादसा हुआ जिसमें एक सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। दीपावली के लिए बारूद बनाते समय गंधक-पोटाश के मिश्रण में जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे में सफाईकर्मी संजीव के दोनों हाथ और एक आंख में गंभीर चोटें आई हैं। उसका चेहरा भी बुरी तरह से झुलस गया है। उसे नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

संवाद सहयोगी, हथीन (पलवल)। पलवल जिले के उपमंडल में गंधक-पोटाश को लोहे के पाइप में डाल कर युवक लगातार बम धमाके कर रहे हैं। पोटाश बेचने वाले भी बिना किसी रोक-टोक के पोटाश (बारुद) बेच रहे हैं। उपमंडल के मलाई गांव में गंधक-पोटाश का मिश्रण करते समय जोरदार धमाका हो गया।
जिससे संजीव नामक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। युवक के दोनों हाथ व एक आंख में भी चोटें आई। युवक का चेहरा बुरी तरह से झूलस गया है। परिजनों नें उसे नल्हड़ मेडिकल कालेज भर्ती कराया। लेकिन हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
बारूद बनाते समय हुआ हादसा
जानकारी मुताबिक घायल संजीव मलाई गांव का रहने वाला है। वह गांव में सफाई का काम करता है। दीपावली पर लोहे के पाइप की गन के लिए संजीव गंधक-पोटाश का मिश्रण कर बारूद बना रहा था। जिस दौरान वह मिश्रण तैयार कर रहा था उसी समय अचानक हादसा हुआ और संजीव बुरी तरह से झूलस गया।
संजीव को आनन-फानन में नल्हड़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। लेकिन ज्यादा गंभीर होने के कारण संजीव को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार संजीव के दोनों हाथ खराब हो गए है और उसका पूरा चेहरा बुरी तरह से जल गया है। परिजनों नें बताया की संजीव की हालात गंभीर बनी हुई है।
लोहे की पाइप में पोटाश डाल कर रहे धमाके
उपमंडल में जगह-जगह लोहे की पाइप में पोटाश-गंधक का मिश्रण डालकर युवक व युवती धमाके कर रहे हैं। बाजारों में खुलेआम गंधक-पोटाश व लोहे की पाइप की गन बिक रही है।
स्थानीय प्रशासन व पुलिस का इस और कोई भी ध्यान नहीं है। कहने को तो प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद था लेकिन पटाखे बिकने वाली जगह पर मुस्तैदी कहीं नजर नहीं आई। हथीन सहित कई जगहों पर खुलेआम बम पटाखे बेचे गए।
सूरजकुंड थाना क्षेत्र से आया हैरान कर देने वाला मामला
बीते सप्ताह फरीदाबाद जिले (Faridabad News) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। जिसने पुलिस के लिए पहेली सी बना दी है। दरअसल जिले के थाना सूरजकुंड के हाईवे किनारे स्थित बंद पड़े मॉल से दो शव बरामद हुए थे।
इसमें से एक शव की पहचान हो गई थी जबकि दूसरे की नहीं हो पाई। जिस शव की पहचान हुई उस मामले का खुलासा भी हुआ। मृतक मेवला महाराजपुर में किराये के मकान में रहता था।
यह भी पढ़ें: Palwal Crime: प्रेमिका निकली प्रेमी के खून की प्यासी! हत्या करवाने के लिए कराई फायरिंग
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।