Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सफाई कर्मचारियों ने किया झाडू प्रदर्शन

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 20 Jun 2020 03:45 PM (IST)

    नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान झाडू प्रदर्शन कर सरकार पर वादाखिलाफी का आ ...और पढ़ें

    Hero Image
    सफाई कर्मचारियों ने किया झाडू प्रदर्शन

    संवाद सहयोगी, फिरोजपुर झिरका: नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान झाडू प्रदर्शन कर सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए रोष जताया। कर्मचारियों ने यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध किया। सफाई कर्मचारियों का झाडू प्रदर्शन शहर के मुख्य चौक चौराहों से होते हुए वापस नगर पालिका परिसर पहुंचा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के कर्मचारी पिछले लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। बुधवार के दिन भी कर्मचारियों ने प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत फिरोजपुर झिरका इकाई संघ के प्रधान मुकेश कुमार के नेतृत्व में शहरभर में झाडू प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारे लगाए और सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने की मांग रखी।

    कर्मचारी संघ के प्रधान मुकेश कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की मुख्य मांगों में पालिकाओं, परिषदों और निगमों में कार्यरत सभी अनुबंधित आधार व ठेका प्रथा, दैनिक वेतनभोगी, पार्ट टाइम कर्मचारियों को पक्का करने तथा न्यूनतम वेतन रुपये 21 हजार करने की मांगें पेंडिग हैं। उन्होंने बताया कि समान काम समान वेतन, पुरानी पेंशन बहाली और सभी कैडरों में पात्र कर्मचारियों की पदोन्नति वरिष्ठता के आधार पर करने की मांगों को सरकार ने आजतक पूरा नहीं किया।

    इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान बनवारी लाल ने बताया कि कर्मचारी संघ और सरकार के बीच कर्मचारियों की मांगों को लेकर कई अहम समझौते हुए थे, लेकिन सरकार ने इन समझौतों को न तो आजतक उजागर किया और न ही इनपर अभी तक सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने किए वादों से मुकर चुकी है। सोई हुई सरकार को जगाने के लिए एक बार फिर से कर्मचारी आंदोलन के मूड में हैं। उन्होंने कहा वर्तमान सरकार कर्मचारियों हितों के लिए न तो गंभीर है और न ही उनकी जायज मांगों को पूरा करना चाहती है।