Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mewat Murder: नूंह में महिला की गोली मारकर हत्या, खेतों में सिंचाई के दौरान बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

    Updated: Wed, 29 Jan 2025 12:35 PM (IST)

    Nuh Woman Shot Dead हरियाणा के नूंह जिले के बिछौर थाना क्षेत्र में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला खेतों में सिंचाई कर रही थी तभी बदमाशों ने उसे रोककर छेड़छाड़ करने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला के सिर में गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    Haryana Crime: छेड़छाड़ का विरोध करने पर की महिला के सिर में गोली मारकर हत्या।

    संवाद सहयोगी,  पुन्हाना (नूंह)। बिछौर थाने के गांव हाजीपुर-गोहेता में सोमवार देर रात खेतों की सिंचाई कर रही महिला के सिर में गोली मारकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। बदमाश महिला से छेड़छाड़ की कोशिश कर रहे थे, लेकिन महिला ने जब इसका विरोध किया तो गुस्से में आकर बदमाशों ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना देर रात के करीब एक बजे की है। सूचना मिलते ही बिछौर थाना पुलिस मौके पर पंहुची और जांच में जुट गई। सुबह एफएसएल की टीम मौके पर पंहुची और मौके से साक्ष्य जुटाने में जुट गई। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    दो नकाबपोश बदमाशों ने की छीनाझपटी

    मृतक महिला के पति इनायत ने बताया कि उन्हें रात में ही खेतों में सिंचाई के लिए बिजली मिलती है। सोमवार रात वह पत्नी सुन्नति के साथ खेत में सिंचाई करने गए थे। खेतों की सिंचाई करते हुए उन्हें करीब एक बज गए। इसी दौरान दो नकाबपोश युवक उसके पास आए हथियार के बल पर डरा धमका कर उनसे तीन हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया।

    घटनास्थल पर जमा लोगों की भारी भीड़। जागरण

    इसके बाद उनके दो और साथी बदमाश नकाब पहनकर वहां आ गए। वे उसकी पत्नी सुन्नति के पास गए। उसे कहा कि उसने जो भी गहने पहने हैं, वह उन्हें निकाले और उन्हें दे दे। इस पर महिला सुन्नति ने कहा कि उसने कोई गहने नहीं पहने हैं। सारे गहने वह घर में उतारकर आई है।

    पिस्टल निकालकर सीधे महिला के सिर में मारी गोली

    लूट के लिए कुछ न मिलने पर बदमाश सुन्नति से छेड़छाड़ करने लगे। यह देख सुन्नति को गुस्सा आ गया। उसने एक बदमाश को जोर से लात मार दी। इससे बदमाश गुस्से में आ गए और पिस्टल निकालकर सीधे महिला के सिर में गोली मार दी। जिससे महिला ने वहीं दम तोड़ दिया। बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके फरार हो गए।

    इनायत ने बताया कि इस बारे में उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेड़ा अस्पताल भिजवा दिया। मरने वाली महिला के चार बच्चे हैं। जिनमें तीन लड़के और एक लड़की है।

    वहीं मामले को लेकर बिछौर थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया जब उन्हें सूचना मिली तो टीम वहां पहुंची। पति के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। बदमाशों के हुलिए के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।

    पुलिस (Mewat Police) आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। इसके अलावा वारदात के वक्त वहां एक्टिव मोबाइल नंबरों की भी जांच की जा रही है। जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Faridabad Fire: बल्लभगढ़ में लगी भीषण आग, राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित

    comedy show banner
    comedy show banner