यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punahana vidhan sabha Chunav Result: पुन्हाना सीट से कांग्रेस के मो. इलियास जीते, यहां तीसरे नंबर पर रहे BJP उम्मीदवार
Punahana election Result चुनाव आयोग द्वारा जारी 5 अक्टूबर को शाम 6 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक पुन्हाना में 67.10% ...और पढ़ें

HighLights
- चुनाव आय़ोग के आंकड़ों के मुताबिक पुन्हाना में 67.10% मतदान हुआ था
- एजाज खान के पिता चौधरी सरदार खान हरियाणा के गृह मंत्री रह चुके हैं
डिजिटल डेस्क, पुन्हाना। Punahana vidhan sabha Election Result 2024 पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद इलियास 31916 मतों से जीते, औपचारिक घोषणा होनी अभी बाकी है। मोहम्मद इलियास ने 85300 मत हासिल किए। दूसरे नंबर पर निर्दलीय रहीशा खान रहे, रहीश खान ने 53384 मत प्राप्त किए। वहीं भाजपा प्रत्याशी को सिर्फ 5072 वोट मिले।
पुन्हाना से फिर जीते मो. इलियास
पुन्हाना सीट से कांग्रेस के मोहम्मद इलियास लगातार दूसरी बार 31,514 से वोटों से जीते।
मेवात के अंतर्गत आता है पुन्हाना
मेवात जिले के अंदर आनेवाली पुन्हाना विधानसभा सीट से कांग्रेस ने एक बार फिर अपने वर्तमान विधायक पर ही भरोसा जताया है। यहां से कांग्रेस के मो. इलियास का मुकाबला बीजेपी के एजाज खान से था।
2019 के विधानसभा मे कांग्रेस के मो. इलियास ने 816 वोटों के अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की थी। उन्हें 35,092 वोट मिले थे। उन्होंने इनेलो के राशिश खान को हराया था, जिन्हें 34,276 मत हासिल हुए थे। वहीं 2014 में मो. इलियास इनेलो से उम्मीदवार थे, जिन्हें राशिश खान ने 3,141 वोटों के अंतर से हराया था।
मुस्लिम वोटर्स करते हैं हार-जीत का फैसला
चुनाव आयोग द्वारा जारी 5 अक्टूबर को शाम 6 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक पुन्हाना में 67.10% मतदान हुआ था। इस सीट पर मुस्लिम वोटर्स ही हार-जीत का फैसला करते हैं। बीजेपी के एजाज खान के पिता चौधरी सरदार खान हरियाणा के गृह मंत्री रह चुके हैं। मो. इलियास कांग्रेस में आने से पहले इनेलो में थे और तब वह इस सीट से जीत चुके हैं।
