विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rewari vidhan sabha Chunav Result: कांग्रेस का गढ़ बचा पाएंगे चिरंजीव राव या बीजेपी करेगी जीत का दावा?

Published: Mon, 07 Oct 2024 12:38 PM (IST)Updated: Tue, 08 Oct 2024 04:06 PM (IST)

Rewari election Result यह सीट 1967 से लेकर अब तक कांग्रेस का अभेद्द किला रहा है। इसी सीट से पूर्व ...और पढ़ें

रेवाड़ी सीट पर कांग्रेस के चिरंजीव राव के सामने बीजेपी के लक्ष्मण यादव।
रेवाड़ी सीट पर कांग्रेस के चिरंजीव राव के सामने बीजेपी के लक्ष्मण यादव।

HighLights

  1. 5 अक्टूबर को करीब 67.50 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया
  2. रेवाड़ी से वर्तमान में विधायक कांग्रेस के चिरंजीव राव हैं, वह लालू यादव के दामाद भी हैं

डिजिटल डेस्क, रेवाड़ी। Rewari Vidhan Sabha Election Result 2024:15वीं हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 8 अक्टूबर यानी मंगलवार को मतों की गिनती के बाद परिणाम जारी हो गया। इस बार रेवाड़ी सीट से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव आगे चल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के चिरंजीव राव उनसे लगभग 29 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। अभी तीन राउंड की मतगणना होना बाकी है। हालांकि लग रहा है कि भाजपा प्रत्याशी जीत की ओर बढ़ रहे हैं।

67 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान

रेवाड़ी विधान सभा में कुल 259 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। यहां कुल 2,53,892 मतदाता हैं, जिनमें 1,32,555 पुरूष, 1,21,337 महिलाएं और 6 थर्ड जेंडर हैं। इन सभी ने 15वीं विधानसभा चुनाव के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 5 अक्टूबर को करीब 67.50 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रेवाड़ी से वर्तमान में विधायक कांग्रेस के चिरंजीव राव हैं। वह लालू यादव के दामाद भी हैं। 

कांग्रेस का अभेद्द किला रही है यह सीट

यह सीट 1967 से लेकर अब तक कांग्रेस का अभेद्द किला रहा है। इसी सीट से पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव 1991 से 2009 के बीच लगातार पांच बार विधायक रहे। 2019 के चुनाव में कैप्टन अजय यादव के बेटे और लालू प्रसाद यादव के दामाद चिरंजीव राव 43,870 वोट लेकर चुनाव में विजयी रहे। बीजेपी इस सीट पर सिर्फ एक बार 2014 में जीत हासिल कर पाई है। 

यह भी पढ़ेंः हरियाणा में आज तक लगातार तीसरी बार नहीं बनी किसी दल की सरकार, BJP बदलेगी इतिहास या कांग्रेस करेगी वापसी