Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नूंह में पत्थरबाजी की घटना को लेकर हुई पंचायत, लोगों ने सुरक्षा को लेकर जताई चिंता; पुलिस ने शुरू की जांच

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Fri, 17 Nov 2023 12:27 PM (IST)

    गुरुवार देर शाम कुआं पूजन के लिए जा रही महिलाओं पर एक मदरसे के पास से पथराव के बाद से इलाके में तनाव पैदा हो गया है। घटना के बाद अब शुक्रवार को धर्मशाला में एक पंचायत हुई जिसमें नूंह से कांग्रेसी विधायक आफताब अहमद हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक तथा पूर्व विधायक जाकिर हुसैन सहित दोनों समुदाय के लोगों ने भाग लिया।

    Hero Image
    नूंह में पत्थरबाजी की घटना को लेकर हुई पंचायत, लोगों ने सुरक्षा को लेकर जताई चिंता।

    जागरण संवाददाता, नूंह/मेवात। नूंह स्थित शिव मंदिर में गुरुवार देर शाम कुआं पूजन के लिए जा रही महिलाओं पर एक मदरसे के पास से कई किशोरों तथा बच्चों ने पथराव कर दिया। पत्थर लगने से तीन महिलाएं घायल हो गई थी। घटना के बाद दोनों धर्म के लोगों में एक तनाव हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों को शांत कराया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार को हुई इस घटना के बाद शुक्रवार को नूंह स्थित धर्मशाला में एक पंचायत हुई, जिसमें नूंह से कांग्रेसी विधायक आफताब अहमद, हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक तथा पूर्व विधायक  जाकिर हुसैन सहित दोनों समुदाय के लोगों ने भाग लिया।

    हिंदू परिवारों ने जताई सुरक्षा की चिंता

    बातचीत के दौरान ही हिंदू पक्ष के लोगों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कहा कई बार ऐसी घटना हो चुकी है।कुछ लोग चाहते हैं कि यहां रहने वाले हिंदू परिवार छोड़कर चले जाए। कुछ देर के लिए पंचायत में तल्खी भी दिखी। लेकिन लोगों ने समझाते हुए कहा कि पुलिस जांच कर रही कि बच्चों को उकसाने में तो कई शामिल नहीं है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके हवालात दिखाई जाएगी।

    इसके बाद भी कई लोग गुस्से में दिखे और उनकी नजर में बच्चों के साथ बड़े भी इस घटना में शामिल रहे हैं। वहीं, पुलिस ने इस मामले को लेकर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

    यह भी पढ़ें: Nuh में फिर दो समुदायों के बीच तनाव, कुआं पूजन को जा रही महिलाओं पर पथराव से लोग नाराज; VHP प्रदेश अध्यक्ष नूंह रवाना

    मस्जिद के पास से किया पथराव

    नूंह के वार्ड 10 में रहने वाले राम अवतार के यहां पुत्र होने पर रात करीब साढ़े सात बजे महिलाएं बैंड बाजे के साथ कुआं पूजन करने नजदीकी शिव मंदिर जा रही थी। जैसे ही महिलाएं नगर के मस्जिद के आगे से निकली बीस से अधिक बच्चों तथा किशोरों ने महिलाओं पर पथराव कर दिया।

    बच्चों द्वारा किए गए इस पथराव में कई महिलाएं घायल हो गई। हिंदू समुदाय के इस सामाजिक कार्यक्रम में समुदाय विशेष के बच्चों द्वारा पथराव की सूचना पाकर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नूंह नरेंद्र बिजारणियां भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले को शांत कराया।

    इसके साथ ही उन्होंने मस्जिद के मौलाना मुफ्ती मोहम्मद जाहिद को बुला मामले के बारे में जानकारी ली। मौलाना ने भी इस घटना को बच्चों की गलती मानते हुए आगे से इस तरह की कोई घटना नहीं होने का आश्वासन दिया।

    पुलिस ने की शांति की अपील

    नरेंद्र बिजारणियां ने बताया कि दोनों पक्षों से बात कर मामले को शांत करा दिया गया है। आगे पूरे मामले की जांच भी की जाएगी।। बता दे कि 31 जुलाई को जलाभिषेक की यात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद शांति व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी थी, लेकिन कुछ लोगों की हरकतों के कारण शांति भंग होने फिर से दो वर्ग विशेष के लोगों के बीच खाई बनने लगी है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जुमे की नमाज को देखते हुए धार्मिक स्थलों के पास पुलिस कर्मी भी तैनात कर दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: हरियाणा के नूंह में फिर बवाल: कुआं पूजन के दौरान महिलाओं पर पथराव, कई घायल; मौके पर पुलिस बल तैनात