Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nuh Violence: कांग्रेस डेलिगेशन को रोका, BJP और AAP आज करेंगे नूंह में एंट्री; प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती

    By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Wed, 09 Aug 2023 04:00 AM (IST)

    कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन ने नूंह शहर में प्रवेश करने से रोक दिया। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को केएमपी चौक से ही वापस लौटना पड़ा। बुधवार को प्रदेश भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में नूंह पहुंचेगा। बुधवार को भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेताओं का नूंह दौरा प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

    Hero Image
    Nuh Violence: BJP और AAP आज करेंगे नूंह में एंट्री, प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती (file photo)

    जागरण संवाददाता, नूंह: कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को नूंह में प्रवेश करने से रोकने के बाद बुधवार को भाजपा और आप के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ बुधवार को नूंह में हुई हिंसक घटना के बाद सभी वर्गों से मुलाकात कर मौजूद हालात का जायजा लेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने भी पहुंच कर पीड़ित लोगों से मुलाकात करने का कार्यक्रम तय किया है। यह भी संभावना है कि प्रशासन उन्हें सीमा पर ही रोक दे। मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव, विधायक दानसिंह के साथ एक प्रतिनिधिमंडल ने नूंह जाकर पीड़ित परिवारों से मिलने का कार्यक्रम बनाया था।

    कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को रोका

    कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन ने नूंह शहर में प्रवेश करने से रोक दिया। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को केएमपी चौक से ही वापस लौटना पड़ा। बुधवार को प्रदेश भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में नूंह पहुंचेगा। भाजपा ने प्रतिनिधिमंडल के नूंह दौरे की विधिवत जानकारी दी है। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के साथ प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बडोली, कैबिनेट मंत्री डा. बनवारीलाल तथा सोहना के विधायक संजय सिंह भी मौजूद रहेंगे।

    प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती

    आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डा. सुशील गुप्ता व वरिष्ठ पदाधिकारियों का एक दल मेवात में हुई हिंसा से पीड़ित परिवारों से मिलेगा। आप नेता दोपहर में दो बजे नूंह पहुंचेंगे। बुधवार को भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेताओं का नूंह दौरा प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

    प्रशासन ने आज जिस तरह से विपक्ष को प्रवेश करने से मना कर दिया। ऐसी स्थिति में क्या प्रशासन भाजपा के प्रतिनिधिमंडल के प्रवेश पर भी रोक लगाएगा।