Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ पार्षद पर दुर्व्यवहार का आरोप, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल

    महेंद्रगढ़ में वार्ड नंबर छह के पार्षद पर सफाई कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। इसके विरोध में सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी और नगर पालिका कार्यालय में पार्षद के खिलाफ नारेबाजी की। पार्षद द्वारा माफी मांगने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ले ली और काम पर लौट आए।

    By mohan lal agarwal Edited By: Kapil Kumar Updated: Thu, 21 Aug 2025 05:18 PM (IST)
    Hero Image
    नपा सफाई कर्मचारी दारोगा के साथ अभद्रता व गाली-गलौज का आरोप। जागरण

    संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ शहर वार्ड नंबर छह के पार्षद द्वारा नगर पालिका सफाई कर्मचारी दारोगा के साथ अभद्रता व गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए शहर के सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को रोष-प्रदर्शन कर काम छोड़कर हड़ताल पर चले गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान कर्मचारियों ने नगर पालिका कार्यालय में पार्षद के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। हालांकि, पार्षद राजेश सैनी द्वारा धरना स्थल पर माफी मांगने पर धरना समाप्त किया गया। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से सुबह की शिफ्ट में जगह-जगह कूड़े के ढेर भी दिखाई दिए।

    सफाई कर्मचारियों का कहना था कि वार्ड नंबर छह के पार्षद राजेश ने सफाई दारोगा सुमित के साथ अभद्रता की है। सफाई कर्मचारी सुबह नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। नगर पालिका सचिव व प्रधान की ओर से शहर में अलग-अलग वार्डों में सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। जब वार्ड नंबर छह में सफाई कर्मचारी की बदली कर अन्य वार्ड में तैनाती की गई तो पार्षद राजेश कुमार ने सफाई दारोगा सुमित से फोन पर बातचीत की।

    इस दौरान सफाई कर्मचारी को धमकाते हुए देख लेने की धमकी भी दी गई। सफाई कर्मचारी ने इस आडियो रिकॉर्डिंग को अन्य ग्रुपों में वायरल कर दिया। सफाई कर्मचारियों का कहना था कि जब तक इस मामले में पार्षद के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी उनका धरना जारी रहेगा।

    यह भी पढ़ें- Sonipat News: डूब गई 500 एकड़ फसल, कई गांवों पर भारी संकट; टेंशन में आए किसान

    पार्षद राजेश सैनी द्वारा धरना स्थल पर सफाई दारोगा सुमित से माफी मांगने पर प्रधान पूर्ण कुमार द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अब हड़ताल वापस ले ली जाएगी। उसके बाद से सफाई कर्मचारी अपने कार्य पर लौट आए।