Haryana Weather: चार दिनों के लिए हीट वेव से मिलेगी राहत, 26 अप्रैल से शुरू होगा 'लू' का तीसरा दौर
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले चार दिनों तक हीट वेव से राहत मिलने की संभावना है। उत्तरी जिलों में बारिश और दक्षिणी जिलों में उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। 21 अप्रैल के बाद हवाओं की दिशा बदलने से तापमान में गिरावट आएगी लेकिन मई में लू का तीसरा दौर शुरू हो सकता है। नारनौल और महेंद्रगढ़ में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।

जागरण संवाददाता, नारनौल। हरियाणा के पश्चिमी जिलों पर उमसभरी पसीने छुटाने वाली गर्मी और हीट वेब लूं का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है जबकि हरियाणा के उत्तरी जिलों पर बादलों की आवाजाही हल्की बारिश बूंदा-बांदी की गतिविधियां देखने को मिल रही है।
मौसम विशेषज्ञ डा चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण इलाके में मौसम परिवर्तन शील बना हुआ है। पश्चिमी प्रणाली के असर से एक कमजोर चक्रवर्तीय सर्कुलेशन पंजाब पर बना हुआ है जिसकी वजह से हरियाणा के उत्तरी और पूर्वी जिलों पर दक्षिणी पूर्वी नमीं वाली हवाएं जबकि पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों पर पश्चिमी दक्षिणी हवाएं चल रही है।
पश्चिमी दक्षिणी जिलों पर तापमान सामान्य से अधिक
उत्तरी पूर्वी जिलों पर तापमान सामान्य से नीचे जबकि पश्चिमी दक्षिणी जिलों पर तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं और कुछ स्थानों पर लगातार तापमान 40.0 से 42.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बने हुए हैं। हीट वेव लू अपने रंग दिखा रही है। साथ ही पश्चिमी गर्म हवाओं के साथ दक्षिणी आर्द्र हवाओं से इन इलाकों पर उमसभरी पसीने छुड़ाने वालीं गर्मी अपने रंग दिखा रही है।
एनसीआर दिल्ली में बढ़ते तापमान पर अंकुश लगेगा
21 अप्रैल को यह मौसम प्रणाली हरियाणा एनसीआर दिल्ली से आगे निकल जाएगी। हवाओं की दिशा में बदलाव यानी हवाएं उत्तरी होने से सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बढ़ते तापमान पर अंकुश लगेगा और हीट वेव लूं का चार पांच दिनों के लिए खात्मा होगा, उसके बाद एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी और हीट वेव लूं का तीसरा दौर देखने को मिलेगा।
कुछ दिनों में मौसम में बदलाव से मिलती रहेगी
उसके बाद मई महीने के शुरुआत में मौसम में बड़े पैमाने के बदलाव और एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा, यानी सम्पूर्ण मई महीने में भी हीट वेव लू के साथ बीच बीच में मौसम में बदलाव कुछ दिनों गर्मी तो कुछ दिनों में मौसम में बदलाव से आमजन को राहत भी मिलती रहेगी।
हालांकि नारनौल और महेंद्रगढ़ के दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं साथ ही साथ अभी भी उमसभरी पसीने छुटाने वाली गर्मी से आमजन को रूबरू होना पड़ रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।