Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लव मैरिज के 11 महीने बाद युवती ने दी जान, घर से भागकर की थी शादी; पीड़ित पिता ने लगाया ये बड़ा आरोप

    नारनौल में प्रेम विवाह के बाद एक युवती ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले उसे परेशान करते थे। मधुबाला नामक युवती ने 11 महीने पहले उमेश नामक युवक से शादी की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

    By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Mon, 25 Aug 2025 02:03 PM (IST)
    Hero Image
    नारनौल में एक युवती ने सुसाइड कर लिया।

    जागरण संवाददाता, नारनौल। हरियाणा के नारनौल में अपने घर से भागकर 11 महीने पहले प्रेम विवाह करने वाली एक युवती ने अपने ससुराल में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवती के परिजनों का कहना है कि ससुराल वालों से परेशान होकर उनकी लड़की ने सुसाइड किया है। इस बारे में उन्होंने पुलिस में भी शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर के मोहल्ला पुरानी मंडी की करीब 22 वर्षीय मधुबाला नामक लड़की ने 11 महीने पहले घर से भागकर मोहल्ला पीरआगा के उमेश नामक युवक के साथ शादी कर ली थी। शादी के 11 महीने बाद युवती ने रविवार देर शाम अपने सुसराल में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना लड़की के परिजनों को लगी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। 

    लड़की के पिता ने लगाए कई आरोप

    इस बारे में लड़की के पिता धारानंद ने बताया कि उसकी लड़की ने करीब 11 महीने पहले घर से भागकर पीरआगा के उमेश नामक लड़के के साथ शादी कर ली थी। शादी के बाद उमेश और उसके परिजन उसको घर से पैसे लाने के लिए तंग करने लगे। जिसके बाद उसने एक दो बार घर आकर उनसे पैसे भी लिए हैं। वहीं शादी के समय भी वह घर से पैसे लेकर गई थी। उसने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को उमेश तथा उसके परिजन बार-बार पैसे लाने के लिए तंग करते थे।

    यह भी पढ़ें- बहन से वीडियो कॉल पर बात करते-करते भाई ने यमुना में लगा दी छलांग, गर्लफ्रेंड बनी वजह

    काफी तंग करता था उमेश

    लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि जिसके साथ उनकी लड़की ने भागकर शादी की। शादी के बाद उमेश उसकी लड़की को काफी तंग करता था। उन्होंने कहा कि उमेश और उसके परिजनों ने उसकी लड़की को फांसी लगाकर मार दिया। उनके खिलाफ पुलिस प्रशासन सख्त से सख्त कार्रवाई करे और आरोपियों को गिरफ्तार कर मुझे न्याय दिलाए।