Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बहन से वीडियो कॉल पर बात करते-करते भाई ने यमुना में लगा दी छलांग, गर्लफ्रेंड बनी वजह

    Updated: Mon, 25 Aug 2025 01:54 PM (IST)

    दक्षिणी दिल्ली के सनलाइट क्षेत्र में एक युवक ने यमुना में छलांग लगा दी क्योंकि उसका अपनी प्रेमिका से झगड़ा हुआ था। करोल बाग निवासी ऋतिक ने अपनी बहन से वीडियो कॉल पर बात करते हुए यह कदम उठाया। उसकी बहन ने बताया कि ऋतिक पहले भी आत्महत्या की धमकी देता था। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम यमुना में उसकी तलाश कर रही है।

    Hero Image
    युवक ने बहन से वीडियो कॉल पर करते हुए यमुना में छलांग लगा दी।

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के सनलाइट थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी बहन से वीडियो कॉल पर बात करने के दौरान यमुना में छलांग लगा दी। युवक का उसकी प्रेमिका से झगड़ा हुआ था। इसके बारे में वह अपनी बहन से मोबाइल पर वीडियो कॉल से बात कर रहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, युवक की पहचान करोल बाग निवासी ऋतिक के रूप में हुई है। वह अपनी बहन के साथ रहता था। उसकी बहन करोल बाग में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही है।

    युवती ने बताया कि ऋतिक का दो महीने पहले उसकी प्रेमिका से झगड़ा हो गया था। तब से वह आए दिन किसी न किसी बात पर आत्महत्या करने की धमकी देता था।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के इस इलाके में चल रहा था अवैध पार्किंग का बड़ा खेल, अब मंत्री के आदेश पर हुआ एक्शन

    उधर, पुलिस व एनडीआरएफ की टीम सर्च अभियान चलाकर यमुना में युवक की तलाश कर रही है।