विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Narnaul News: कार में बैठकर परिवार ने खाया जहर, मां-बेटी की मौत; पति और बेटे की हालत गंभीर

Published: Sun, 22 Dec 2024 11:21 PM (IST)Updated: Sun, 22 Dec 2024 11:47 PM (IST)

Narnaul Crime News नारनौल के गुरुनानक पुरा इलाके में एक परिवार के चार सदस्यों ने जहर खा लिया जिसमें मां ...और पढ़ें

कार में बैठकर परिवार ने खाया जहर, मां-बेटी की मौत।
कार में बैठकर परिवार ने खाया जहर, मां-बेटी की मौत।

HighLights

  1. परिवार ने जहर खाने से पहले लिखा था सुसाइड नोट।
  2. दो फाइनेंसरों पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता, नारनौल। नारनौल जिले के मौहल्ला गुरूनानक पुरा नारनौल के एक ही परिवार के चार सदस्यों ने रविवार देर रात करीब सवा नौ बजे जहरीला पदार्थ (सल्फास) खा लिया। इस घटना में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि पिता और पुत्र गंभीर हालत में रोहतक रेफर कर दिए हैं।

मृतक परिवार ने सुसाइड नोट लिखकर अपने रिश्तेदारों को इंटरनेट मीडिया के जरिए भेज दिया। पुलिस ने मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है। सुसाइड नोट में 60 हजार रुपये के लोन के बदले 15 लाख रुपये मांगने की बात लिखी है और दो फाइनेंसरों के नाम लिखते हुए जान से मारने की बात भी लिखी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कार में बैठकर खाया जहर

जानकारी के अनुसार, मिठाई की दुकान चलाने वाले गुरुनानकपुरा मोहल्ला के रहन वाले आशीष वासियान (45) पुत्र केवल राम ने रविवार को अपने बेटे गगन (22), बेटी सोनू (18) और पत्नी रूपेंद्र कौर (43) के साथ जहर की सल्फास की गोली खा ली। सभी अपनी नई थार कार में सवार थे।

थार में बेहोशी की हालत में मिला परिवार

चारों लोग रात को सवा 9 बजे अटेली के तुर्कीयावास मोड़ पर कार में बेहोशी की हालत में मिले। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जहां देखने पर पता चला कि उक्त चारों ने जहरीला पदार्थ (सल्फास) खाया हुआ था।

मां और बेटी की हुई मौत

इस घटना मे सोनू और उसकी मां रूपेन्द्र कौर की मृत्यु हो चुकी है। पुलिस ने दोनों के शवों को सीएचसी अटेली में रखवा दिया है। वहीं, पुलिस ने आशीष और गगन को गंभीर हालत में नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। गगन अभी होश में है। वहीं, आशीष बेहोशी की हालत में हैं। प्राथमिक उपचार के बाद नागरिक अस्पताल से दोनों को रोहतक हायर सेंटर रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें- नारनौल कोर्ट परिसर में तारीख पर पहुंचे युवक पर चाकू और पेचकस से हमला, घात लगाकर बैठे थे हमलावर

सुसाइड नोट में फाइनेंसरों पर लगाया आरोप

संज्ञान में आया है कि मृतकों द्वारा एक सुसाइड नोट भी लिखा गया है। इसमें दो फाइनेंसरों के नाम लिखे हैं और 60 हजार रुपये के कर्ज के बदले में 15 लाख रुपये मांगने और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।