Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Fasal Bima Fraud : कपास के किसानों के साथ फसल बीमा के नाम पर धोखा, भाजपा सांसद धर्मवीर सिंह ने उठाया मुद्दा

    Updated: Wed, 30 Jul 2025 02:10 PM (IST)

    भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने लोकसभा में किसानों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि एक फसल बीमा कंपनी ने किसानों के साथ धोखा किया है। कपास उत्पादन करने वाले किसानों की फसल का बीमा करने के बाद कंपनी मुआवजा देने के समय अपना कामकाज समेटकर चली गई जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने इस घटना को किसानों के साथ विश्वासघात बताया।

    Hero Image
    भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने भिवानी व दादरी के किसानों का मुद्दा उठाया।

    जागरण संवाददाता, महेंद्रगढ़। संसद सत्र में लोकसभा में बुधवार को प्रश्न काल के दौरान भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने भिवानी व दादरी के किसानों का मुद्दा उठाया। उन्होंने किसानों की पीड़ा को साझा करते हुए कहा कि एक फसल बीमा कंपनी ने किसानों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को जब आवश्यकता पड़ी तब वह मुआवजा देने के बजाय अपना कामकाज समेटकर चली गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कामकाज समेटकर चली गई

    इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह को प्रश्नकाल में बोलने का अवसर दिया गया। इसमें उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के किसानों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि फसल बीमा के नाम पर एक कंपनी ने कपास उत्पादन करने वाले किसानों की फसल का बीमा किया था। किसानों ने भी भविष्य में हो सकने वाली भावी अनहोनियों को देखते हुए फसल का बीमा करवाया। मगर जब क्लेम देने का समय आया तो कंपनी अपना कामकाज समेटकर चली गई। उन्होंने इसे किसानों के साथ धोखा कहा है।

    यह भी पढ़ें- Parliament Monsoon Session LIVE: 'जब हम पानी रोक रहे हैं, व्यापार नहीं कर रहे, तो क्रिकेट मैच क्यों', ओवैसी ने सरकार से किए गंभीर सवाल