Veer Bal Diwas 2024: साहिबजादों की शहादत को जानेंगे तो देश के लिए बलिदान को तैयार रहेंगे, CM नायब का युवाओं से आह्वान
वीर बाल दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं से आह्वान किया कि वे सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत के बारे में पढ़ें और जानें। उन्होंने कहा कि इससे युवा देश के लिए बलिदान देने के लिए तैयार रहेंगे।

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। आज 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में याद किया जा रहा है। इस दिन स्कूलों-कॉलेजों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल हुए।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत के बारे में पढ़ेंगे और जानेंगे तो वे देश के लिए बलिदान देने के लिए तैयार रहेंगे।
नशा को लेकर क्या बोले सीएम नायब
सीएम नायब सैनी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में वीर बाल दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने छोटे साहिबजादों के जीवन को समर्पित एक स्मारिका का भी विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बढ़ते नशा पर चिंता व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि सभी का प्रयास हो कि युवा नशा की तरफ नहीं जाए इसके लिए संकल्प लें। एक जन आंदोलन चलाकर युवाओं को नशे से बचाया जाए।
यह भी पढ़ें- ढाई करोड़ घूस मांगने वाला ED अधिकारी फरार, भाई को CBI ने दबोचा; रिश्वत का अब तक का सबसे बड़ा केस दर्ज
जगह नहीं मिली तो हॉल से बाहर चले गए HSGPC के अध्यक्ष
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय बाल दिवस कार्यक्रम में मंच पर कुर्सी न लगाने के चलते हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष कार्यक्रम बीच में छोड़ कर चले गए। उनके साथ ही धर्म प्रचार कमेटी के प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल भी हॉल से बाहर चले गए।
इसके बाद उनके कई समर्थक भी कार्यक्रम छोड़ कर चले गए। हॉल में मुख्यमंत्री के सामने हलचल बढने पर कुवि के स्टाफ ने लोगों को रोकने का प्रयास किया। अचानक इस तरह की हलचल होने पर पूर्व मंत्री सुभाष सुधा मंच से उठकर बाहर गए और भुपिंद्र सिंह असंध से बातचीत की।
वह उन्हे मनाकर वापस कार्यक्रम में लेकर आए। उन्हें मंच पर अतिरिक्त दो कुर्सी लगाकर मुख्यमंत्री के साथ की कुर्सी पर बैठाया गया। इसके बाद ही कुछ समर्थक भी वापस हाल में लौटे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।