Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अटल भूजल योजना में टीम ने 123 गांवों का किया दौरा

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 27 Mar 2022 11:46 PM (IST)

    अटल भूजल योजना 25 दिसंबर 2019 से भारत के सात राज्यों में भारत स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से चल रही है। जिसमें प्रदेश की 1669 ग्राम पंचायत को भी योजना के तहत कवर किया जा रहा है।

    Hero Image
    अटल भूजल योजना में टीम ने 123 गांवों का किया दौरा

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अटल भूजल योजना 25 दिसंबर 2019 से भारत के सात राज्यों में भारत स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से चल रही है। जिसमें प्रदेश की 1669 ग्राम पंचायत को भी योजना के तहत कवर किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र जिले के तीन ब्लाक पिहोवा, लाडवा और शाहाबाद के 189 गांवों में योजना बहुत ही सुचारू रूप से चल रही है। यह जानकारी जिला कार्यान्वयन भागीदार टीम सदस्य डा. नवीन कुमार नैन ने दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र जिले में सामुदायिक भागीदारी से भूजल प्रबंधन के लिए पूरी टीम काम कर रही है। टीम ने अभी कुरुक्षेत्र जिले के तीन प्रखंडों के 123 गांवों का दौरा कर भूजल से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े एकत्र किए। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में पिहोवा प्रखंड के 41 गांवों, लाडवा प्रखंड के 34 गांवों और शाहाबाद प्रखंड के 48 गांवों को जिला कार्यान्वयन सहयोगी दल ने कवर किया है। जिले के तीन खंडों के शेष 66 गांवों को भूजल प्रबंधन के लिए कवर कर लिया जाएगा।

    प्रत्येक गांव में जलस्तर की जांच की

    प्रत्येक गांव के जल स्तर की जांच की गई है और सामाजिक जल विज्ञान की मदद से और प्रत्येक गांव के पुराने लोगों के साथ अच्छी चर्चा के साथ किया गया है। अधिकांश गांव कृषि भूमि में बाढ़ की स्थिति और गांव-तालाबों की खराब स्थिति से पीड़ित है। हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण विभाग की ओर से प्रकाशित नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार सभी 65 गांवों को रेड जोन में शामिल किया गया है। जल स्तर में सुधार लाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।