Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Naveen Jindal Nomination: कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा के नवीन जिंदल ने भरा नामांकन, सीएम सैनी भी रहे मौजूद

    Updated: Thu, 02 May 2024 03:16 PM (IST)

    करनाल में गुरवार सुबह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Saini) ने काछवा रोड स्थित नहर पुल के समीप सूर्य मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। जिसके बाद वह कुरुक्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार नवीन जिंदल का नामांकन कराने पहुंचे। इस दौरान सीएम ने एक रैली को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील गुप्ता पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले कांग्रेस को गाली देते थे आज गले मिल रहे।

    Hero Image
    Haryana Lok Sabha Chunav 2024: CM सैनी से कुरुक्षेत्र रैली में केजरीवाल पर साधा निशाना।

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। (Haryana Lok Sabha Election 2024 Hindi News) मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज कुरुक्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी नवीन जिंदल का पहले नामांकन कराया फिर एक विशाल रैली को संबोधित किया।

    AAP पहले कांग्रेस को देती थी गाली-सीएम सैनी

    जिसमें उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि AAP पहले कांग्रेस को गाली देती थी। आज उसी के गले मिल रही है। इन दोनों पार्टियों को आम जनता से कोई सरोकार नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस धर्म के नाम पर देश को चाहती है तोड़ना-मुख्यमंत्री

    इनके नेता अपने परिवार को बचाने में जुटे हैं। मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल (Naveen Jindal) का नामांकन दाखिल कराने के बाद नई अनाज में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस धर्म के नाम पर देश को तोड़ना चाहती है।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: BJP ने हरियाणा में 40 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, अनिल विज का भी नाम; देखें पूरी लिस्ट

    आज देश तेजी से हर क्षेत्र में कर रहा विकास-नायब सैनी

    वहीं प्रधान मंत्री नरेन्द्र ने देश का नाम विश्व में ऊंचा किया है। देश के गरीबों का जीवन स्तर उठाने के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। आज देश तेजी से हर क्षेत्र में विकास कर रहा है।

    करनाल (Karnal News) में गुरवार सुबह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने काछवा रोड स्थित नहर पुल के समीप सूर्य मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता में कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि चार जून के बाद कांग्रेस के स्थानीय नेताओं की तरह हुड्डा भी गायब हो जाएंगे। संक्षिप्त प्रवास के बाद सीएम कुरुक्षेत्र (Kurukshetra News) पहुंचे।

    यह भी पढ़ें: Haryana News: करनाल उपचुनाव में CM सैनी से मुकाबला करने वाले कांग्रेस प्रत्याशी त्रिलोचन सिंह के पास कितनी संपत्ति