Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kurukshetra Encounter: आईलेट्स सेंटर पर गोलियां चलाने के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दोनों की टांग में लगी गोली

    Updated: Sun, 13 Apr 2025 11:03 AM (IST)

    शाहाबाद में आईलेट्स सेंटर पर गोलियां चलाने के दोनों आरोपितों को पुलिस की अपराध शाखा ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। शाहाबाद के गांव रावा व दामल ...और पढ़ें

    Hero Image
    गोली लगने के बाद घायल आरोपी अस्पताल में

     जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। शाहाबाद में आइलेट्स सेंटर पर गोलियां चलाने के दोनों आरोपितों को पुलिस की अपराध शाखा ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। शाहाबाद के गांव रावा व दामली के पास कच्चे रास्ते पर पुलिस की अपराध शाखा के साथ दोनों की मुठभेड़ हुई, जिसमें जवाबी फायर में दोनों की टांग पर गोली लगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोनों की पहचान यमुनानगर के रादौर की शिव कालोनी निवासी राहुल वर्मा और यमुनानगर के रादौर के गांव सांघीपुर निवासी इमरान खान उर्फ मलिक उर्फ तालिबान के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है कि वे अन्य कितने मामलों में शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

    पुलिस की अपराध शाखा दो प्रभारी मोहन लाल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रेम चंद, सहायक उपनिरीक्षक राम कुमार, सुरेंद्र सिंह, मुख्य सिपाही महेश कुमार कुलदीप शाहाबाद एरिया में गश्त कर रही थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक मोटरसाइकिल पर शाहाबाद एरिया में घूम रहे हैं। जिनके पास हथियार हैं।

    वे किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। जिनको थोड़ी देर पहले गांव रावा की तरफ जाते हुए देखा है। पुलिस टीम ने शाहाबाद की तरफ से गांव रावा की तरफ बराडा रोड की तरफ सड़क पर नाकाबंदी की। सड़क के बाई तरफ एक कच्चे रास्ते में दो लड़के एक मोटरसाइकिल के पास खड़े दिखाई दिए। पुलिस को देख कर दोनों युवक पुलिस टीम की तरफ फायर करते हुए भागने लगे।

    उपनिरीक्षक प्रेमचंद के कंधे के पास से गुजरी गोली

    बदमाशों द्वारा किए फायर की एक गोली उपनिरीक्षक प्रेम चंद के बायें कंधे के पास से गुजर गई। पुलिस ने पहले हवाई फायर कर दोनों युवकों को चेतावनी दी। आरोपितों ने दोबारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फिर से फायर कर दिए। जवाबी फायर में पुलिस ने भी गोली चलाई। गोली दोनों बदमाशों की टांग पर लगी। पुलिस कर्मचारियों ने दोनों घायल बदमाशों को काबू किया है।

    यमुनानगर के रादौर के रहने वाले हैं दोनों बदमाश

    पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम यमुनानगर के रादौर की शिव कालोनी निवासी राहुल वर्मा बताया। उसकी जेब से एक मोबाइल बरामद हुआ। मोबाइल के अंदर सिम नहीं था। दूसरे ने अपना नाम यमुनानगर के रादौर के गांव सांघीपुर निवासी इमरान खान उर्फ मलिक उर्फ तालिबान बताया। उसकी जेब से एक मोबाइल बरामद हुआ।

    दोनों ने आइलेट्स सेंटर पर चलाई थी गोलियां

    पुलिस की अपराध शाखा दो प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आइलेट्स सेंटर पर गोलियां चलाने वाले बदमाशों के जैसे मुंह बांधे हुए दो युवक शाहाबाद-बराड़ा रोड पर घूम रहे हैं। पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ा। दोनों ने शाहाबाद के लाडवा रोड पर आइलेट्स सेंटर पर गोलियां चलाई थी। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपितों को पुलिस रिमांड पर ले कर पूछताछ करेगी।

    यह भी पढ़ें-Haryana News: अज्ञात युवकों ने पीआर ग्लोबल आइलेट्स एवं पीटीई कोचिंग सेंटर पर की अंधाधुंध फायरिंग, एक व्यक्ति घायल