विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: गुरुद्वारा नाडा साहिब पंचकूला के मैनेजर व उप मैनेजर सहित चार कर्मचारी निलंबित, असंध के आदेश पर की कार्रवाई

Published: Sat, 27 Apr 2024 08:11 PM (IST)

हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने ड्यूटी के दौरान कोताही एवं अनियमितताएं बरतने पर गुरुद्वारा नाडा साहिब पंचकूला के चार ...और पढ़ें

गुरुद्वारा नाडा साहिब पंचकूला के मैनेजर व उप मैनेजर सहित चार कर्मचारी निलंबित।
गुरुद्वारा नाडा साहिब पंचकूला के मैनेजर व उप मैनेजर सहित चार कर्मचारी निलंबित।

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। ड्यूटी दौरान कोताही एवं अनियमितताएं बरतने पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने गुरुद्वारा नाडा साहिब पंचकूला के एक मैनेजर समेत चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। सारे मामले की तह तक जाने के बाद हरियाणा कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने यह आदेश दिए।

इसकी जानकारी देते हुए एचएसजीएमसी के प्रवक्ता कवलजीत सिंह अजराना ने बताया कि पिछले कुछ समय से ड्यूटी में कोताही एवं अनियममिताएं बतरने की जानकारी मिल रही थी। जब इसकी जांच करने के लिए टीम ने गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब पातशाही दसवीं में पड़ताल की तो काफी अनियममिताएं मिलीं। जांच करने पर पता चला कि गुरुद्वारा साहिब का प्रबंध चलाने की आड़ में गुरु घर के फंड का दुरुपयोग किया गया है। यह एक बार नहीं बल्कि कई बार हुआ। गहनता से पड़ताल करने के बाद हरियाणा कमेटी के हेड ऑफिस की टीम ने सारे मामले से प्रधान को अवगत कराया।

ये भी पढ़ें: अनूठा संयोग: हॉट सीट हिसार में मुख्य प्रत्याशियों को नसीब नहीं होगा खुद का वोट, सामने आएगी ये समस्या

चार कर्मचारी हुए निलंबित

मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रधान ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित करने का आदेश दिए। उन्होंने बताया कि हरियाणा कमेटी के कुछ मेंबर से मिलीभगत करके कर्मचारियों ने गुरुद्वारा साहिब के फंड का दुरुपयोग किया है। इस मामले में आरोपित पाए जाने पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब पातशाही दसवीं पंचकूला के मैनेजर परमजीत सिंह शेरगढ़, उप मैनेजर शिवचरण सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

दो चालकों पर भी संस्था द्वारा कड़ी कार्रवाई

इसके अलावा हरियाणा कमेटी के दो चालकों पर भी संस्था द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई है। उन्हें करीब एक महीने पहले संस्था की गाड़ियां लेकर हेड ऑफिस में ड्यूटी पर हाजिर होने के आदेश दिए गए थे। मगर दोनों वाहन चालकों ने परवाह न करते हुए कार्यालय के आदेशों की धज्जियां कहकर तुरंत प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबित किए गए चारों कर्मचारियों का अलग-अलग स्थानों पर हेड क्वार्टर बनाए गए हैं।

गुरुद्वारा साहिब के फंड का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं

कवलजीत सिंह अजराना ने कहा कि हरियाणा कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध पूरे तरह से सक्रिय हैं और उन्होंने सख्त हिदायत दी है कि गुरुद्वारा साहिब के फंड का किसी भी प्रकार से दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा ड्यूटी में कोताही कर अनियमितताएं बरतने वाले कर्मचारी को किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Haryana Farmers: गेहूं-सरसों से अटी मंडियां, धीमे उठान के कारण फिर रहा किसानों की मेहनत पर पानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।