Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'देश में आएंगी फ्लेक्स इंजन की गाड़ियां, 15 रुपये हो जाएगा पेट्रोल का भाव'- नितिन गडकरी

    By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Tue, 20 Jun 2023 07:06 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा को समृद्ध बनाने में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विशेष योगदान है। उनके नेतृत्व में हरियाणा बेहतर विकास कर रहा है।

    Hero Image
    'देश में आएंगी फ्लेक्स इंजन की गाड़ियां, 15 रुपये हो जाएगा पेट्रोल का भाव'- नितिन गडकरी

    करनाल, जागरण संवाददाता। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में नए युग की शुरुआत हुई है। देश में फ्लेक्स इंजन की गाड़ियां लाई जा रही हैं, जो इथेनॉल से चलती हैं। माइलेज का विचार किया जाएगा तो 15 रुपये पेट्रोल का भाव हो जाएगा। इसी के मद्देनजर भारत सरकार इथेनॉल पंप लगवाना शुरू करेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नितिन गडकरी ने कहा कि किसान देश का उन्नदाता है और अब वह ऊर्जादाता बनेगा। किसान गन्ना, चावल और गेहूं के साथ एनर्जी क्रॉप लगाए। किसान इथेनॉल, हाइड्रोजन और सीएनजी बनाएंगे। इससे किसान समृद्ध होगा।

    ग्रीनफिल्ड सिक्स लेन का शिलान्यास

    केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को 1690 करोड़ रुपये की करनाल ग्रीनफिल्ड सिक्स लेन रिंग रोड परियोजना के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। कार्यक्रम का आयोजन करनाल के घरौंडा खंड के कुटेल गांव में हुआ। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मौजूद रहे।

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह खुशी की बात है कि करीब 1700 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली 35 किलोमीटर लंबी रिंग रोड परियोजना का शिलान्यास किया जा रहा है। यह रोड करनाल के एनएच-44 पर शामगढ़ से शुरू होकर बड़ौता रोड तक होगा। इससे न केवल करनाल शहर की भीड़ कम होगी बल्कि वाहनों को चलाने की लागत भी कम होगी।

    'हरियाणा को समृद्ध बनाने में CM मनोहर लाल का विशेष योगदान'

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा को समृद्ध बनाने में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विशेष योगदान है। उनके नेतृत्व में हरियाणा बेहतर विकास कर रहा है।

    'देश का किसान अन्नदाता है, उसे अब ऊर्जादाता बनना चाहिए'

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश का किसान अन्नदाता है। उसे अब ऊर्जादाता बनने की जरूरत है। खुशी है पानीपत में इडियन ऑयल ने पराली से एक लाख टन बायो इथेनॉल और 150 टन बायो बिटुमिन बनाने का उद्योग शुरू किया है। वे अब आगे बिटुमिन की जगह बायो एविएशन फ्यूल बनाने वाले हैं। हवाई जहाज में दो प्रतिशत बायो एविएशन फ्यूल डालने का कानून बना है। किसान की गरीबी गेहूं, चावल और गन्ना उत्पादन से दूर नहीं होगी, बल्कि किसान को अब ऊर्जादाता बनना होगा।

    'हरियाणा की बराबरी अमेरिका के राष्ट्रीय राजमार्गों से'

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस समय हरियाणा की बराबरी अमेरिका के राष्ट्रीय मार्गों के साथ होती है। पूरे देश में सड़कों को लेकर बहुत काम किया जा रहा है। दिल्ली में रिंग रोड बना रहे हैं। दिसंबर के बाद यहां से जयपुर जाने के लिए महज तीन घंटे लगेंगे। मेरठ से दिल्ली जाने में अब 45 मिनट लगते हैं। दिल्ली से देहरादून के लिए दो घंटे लगेंगे। दिल्ली से हरिद्वार डेढ़ घंटे में पहुंचा जा सकेगा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सड़क व राजमार्ग निर्माण में कितना कार्य किया जा रहा है।