Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करनाल में नाबालिग का घर से अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Tue, 13 Feb 2018 10:26 AM (IST)

    करनाल के एक गांव से युवक व उसके साथी ने नाबालिग लड़की का घर से अपहरण कर लिया। इसके बाद उन्होंने उसे सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाया।

    करनाल में नाबालिग का घर से अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

    जेएनएन, करनाल। नीलोखेड़ी क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की का घर से अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीडि़त के परिजनों ने पुलिस पर इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए है। परिजनों के मुताबिक सुबह की घटना होने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज करने में काफी समय लगाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने मामले की एफआइआर सोमवार रात साढ़े नौ बजे दर्ज की। उधर, वारदात के घंटों बाद भी पीड़िता का मेडिकल नहीं हो पाया। परिजनों का यह भी कहना है कि पहले तो पुलिस आनाकानी करती रही। उनकी बात ही सुनी नहीं जा रही थी।

    पुलिस को दी शिकायत में पीडि़त के पिता ने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे शौचालय जा रही थी तो अरुण नाम के लड़के ने एक अन्य के साथ मिल कर उसका अपहरण कर लिया। दोनों अभियुक्त उसे पास के घर में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। सोमवार सुबह जब उन्होंने बेटी को घर पर नहीं देखा तो उसकी खोजबीन शुरू की। उधर खुद को फंसता देख अभियुक्त उसकी बेटी को छोड़कर भाग गए।

    एडवोकेट आरती का कहना है कि करनाल पुलिस की यह बड़ी लापरवाही है। इतनी देर के बाद दुष्कर्म के बहुत से साक्ष्य तो मिट ही जाएंगे। ऐसे में अभियुक्तों का दोष कैसे साबित होगा? होना तो यह चाहिए था कि पुलिस तुरंत कार्रवााई करती, लेकिन यहां तो हद हो रही है। वहीं, थाना प्रभारी प्रेम का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। जांच कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ेंः दसवीं की छात्रा को अगवा कर दो सगे भाइयों ने किया दुष्कर्म