Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दसवीं की छात्रा को अगवा कर दो सगे भाइयों ने किया दुष्कर्म

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Tue, 13 Feb 2018 10:12 AM (IST)

    पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाइयों ने एक नाबालिगा का अपहरण कर लिया और इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद वे उसे छोड़कर फरार हो गए।

    दसवीं की छात्रा को अगवा कर दो सगे भाइयों ने किया दुष्कर्म

    जेएनएन, बठिंडा। मौड़ कलां में 15 वर्षीय 10वीं की छात्रा का पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाइयों ने अपहरण कर लिया। दोनों उसे किसी अज्ञात जगह पर ले गए और उससे दुष्कर्म किया। शाम को उसे घर के पास छोड़ कर आरोपी फरार हो गए। थाना मौड़ पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर दोनों के खिलाफ अगवा करने, सामूहिक दुष्कर्म करने और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जांच अधिकारी एएसआइ फरविंदर सिंह ने बताया कि मौड़ कलां निवासी पीडि़ता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका परिवार दादा-दादी, चाचा व बुआ से अलग रहता है। चाचा और बुआ की शादी होने वाली है, परिवार के सभी सदस्य इसकी तैयारियों में लगे हैं। रविवार को उसकी मां शादी की तैयारियों में हाथ बंटाने के लिए दादी के घर गई थी। उसके पिता बुआ के ससुराल में सामान देने गए थे, इसलिए वह घर में अकेली थी।

    सुबह करीब 11 बजे उनके घर के बाहर एक कार आकर रुकी, उसे लगा कि शायद उनका कोई रिश्तेदार आया होगा। वह देखने के लिए बाहर निकल आई तो देखा कि कार में पड़ोस में रहने वाले पाली सिंह (20) व सतनाम सिंह  (22) थे। उसे देखते ही दोनों ने उसे खींचकर कार में बैठा लिया और कार को भगा लिया।

    पीड़िता के मुताबिक वह शोर मचाती रही, मगर आरोपियों ने कार नहीं रोकी। दोनों ने उसे किसी अज्ञात जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शाम करीब 4 बजे उसे घर के पास छोड़ कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि नाबालिग का मेडिकल करा लिया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ेंः नाबालिगा से जीजा के भाई ने किया दुष्कर्म, पीड़िता का भाई पहुंचा तो धमकी देकर हुआ फरार