Haryana Nikay Chunav: रोमांचक बना करनाल के वार्ड 10 का मुकाबला; पूर्व पार्षद की बेटी कहीं बिगाड़ न दें BJP का खेल
करनाल (Haryana Nikay Chunav) के वार्ड नंबर 10 में चुनावी सरगर्मी चरम पर है। इस वार्ड में भाजपा प्रत्याशी पायल अरोड़ा कांग्रेस प्रत्याशी नीरू निर्दलीय प्रत्याशी आयशा कुमार और सुनीता गुप्ता के बीच कड़ा मुकाबला है। सभी प्रत्याशी जनता के बीच जाकर वोट मांग रहे हैं और अपने-अपने वादे कर रहे हैं। वार्ड में बंदरों की समस्या आवारा पशुओं का आतंक और पुरानी सीवरेज लाइनें जैसे मुद्दे प्रमुख हैं।

जागरण संवाददाता, करनाल। Haryana Nikay Chunav: करनाल में वार्ड नंबर 10 का चुनाव खास रोमांचक है। यह वार्ड सामान्य श्रेणी की महिला के लिए आरक्षित है। इस वार्ड में भाजपा प्रत्याशी पायल अरोड़ा व कांग्रेस की टिकट पर नीरू मैदान में है।
निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भाजपा से बागी हुए पूर्व पार्षद वीर विक्रम कुमार की पुत्री आयशा कुमार के साथ ही सुनीता गुप्ता चुनावी मैदान में है।
वीर विक्रम कुमार अपनी पुत्री के लिए मांग रहे थे टिकट
वीर विक्रम कुमार अपनी पुत्री के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने नए चेहरे के तौर पर पायल अरोड़ा पर विश्वास जताया। इस वार्ड में चारों प्रत्याशी बार-बार जनता के घर पहुंच रहे हैं। जनता भी चारों प्रत्याशियों को अपनी कसौटी पर कस रही है। जनता अपने मुद्दे प्रत्याशियों के सामने रख रही है।
यह भी पढ़ें- Gurugram Nikay Chunav: निगम चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा एक्शन, इन कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला
वहीं, प्रत्याशी वादा कर रहे हैं कि उनके पार्षद बनते ही तमाम समस्याओं का समाधान करवा दिया जाएगा। अलबत्ता यह वार्ड पूरे सेक्टर 13 एरिया का कवर करता है। इसमें न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर 13, सेक्टर-13, सेक्टर-13 एक्सटेंशन व ओल्ड हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 13 शामिल है।
इन वार्ड (Haryana Nikay Chunav 2025) में लगभग सभी बिरादरियों के मतदाता हैं। इस वार्ड में 16 हजार 91 मतदाता है, इनमें 8 हजार 120 पुरुष मतदाता तथा 7 हजार 971 महिला मतदाता है। इनके लिए 15 पोलिंग बूथ बनाए गए है। बता दें कि वर्ष 2018 में यह वार्ड सामान्य श्रेणी में था। तब भाजपा की टिकट पर वीर विक्रम ने चुनाव लड़ा था। उन्होंने जीत दर्ज की थी।
तीन स्थानीय मुद्दे
वार्ड में सबसे प्रमुख बंदरों की समस्या है। इस वार्ड में बंदरों की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ बेसहारा पशु भी इस वार्ड में देखे जा सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में सीवरेज लाइन पुरानी होने की वजह से सीवरेज ब्लाक हो जाते हैं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
भाजपा प्रत्याशी पायल अरोड़ा से तीन सवाल
सवाल- प्राथमिकता क्या रहेगी?
जवाब- वार्ड में बुजुर्गों व महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता में रहेगा।
सवाल- वार्ड में कौन सी समस्याएं प्रमुख हैं?
जवाब- बंदरों व आवारा कुत्तों की समस्या है।
सवाल- किसके साथ सीधी टक्कर मानते हैं?
जवाब- हमारे साथ जनता का समर्थन है। किसी से कोई चुनौती नहीं मानती।
निर्दलीय प्रत्याशी आयशा कुमार से तीन सवाल
सवाल- प्राथमिकता क्या रहेगी?
जवाब- वार्ड में बिजली की तारों को भूमिगत करवाना प्राथमिकता में रहेगा।
सवाल- वार्ड में कौन सी समस्याएं प्रमुख हैं?
जवाब- वार्ड में बंदरों की समस्या पैदा हो गई। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में सीवरेज लाइन पुरानी हो चुकी है।
सवाल- किसके साथ सीधी टक्कर मानते हैं?
जवाब- मेरे पिता वीर विक्रम कुमार ने पांच साल तक जनसेवक के रूप में कार्य किया है। इसलिए जनता उनके पक्ष में है।
यह भी पढ़ें- हरियाणा निकाय चुनाव: फ्री पानी कनेक्शन से लेकर हाउस टैक्स तक 21 वादे... BJP के संकल्प पत्र में क्या है खास
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।