Haryana News: हैवानियत की हदें पार! करनाल की नाबालिग से शामली स्थित मदरसे के मौलाना ने किया दुष्कर्म, FIR दर्ज
करनाल की रहने वाली एक 14 साल की मासूम बच्ची के साथ उत्तर प्रदेश के शामली जिला स्थित मदरसा के मौलाना द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ि ...और पढ़ें

करनाल, जागरण संवाददाता। करनाल की रहने वाली एक 14 साल की मासूम बच्ची के साथ उत्तर प्रदेश के शामली जिला स्थित मदरसा के मौलाना द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने स्वजनों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद जिला बाल कल्याण समिति ने शामली पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद महिला थाने में दुष्कर्म के मामले में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। मामला शामली पुलिस को स्थानांतरित किया गया है।
विरोध जताने पर मौलवी ने की मारपीट
करनाल निवासी एक 14 वर्षीय छात्रा 20 जून को उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गढ़ी पुख्ता स्थित एक आवासीय मदरसे में पढ़ने के लिए गई थी। पीड़िता ने बताया कि दस दिन बाद ही मदरसे के मौलवी ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। एक दिन मौलवी ने उसे अपने कमरे में बुलाया। वह दस बजे मौलवी के कमरे में गई थी। छेड़छाड़ के बाद मौलवी ने उसके साथ गलत हरकत करनी शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो मौलवी ने मारपीट की।
मासूम के साथ पांच घंटे तक किया दुष्कर्म
मारपीट से डरी किशोरी कुछ न कर सकी। इसके बाद मौलवी ने करीब पांच घंटे तक हैवानियत की। किशोरी ने मामले की जानकारी स्वजनों को दी। स्वजनों ने करनाल बाल कल्याण समिति से शिकायत की। बाल कल्याण समिति ने शामली पहुंचकर मामले की पड़ताल की। किशोरी के मेडिकल के बाद करनाल महिला थाने में मौलाना के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में जीरो एफआइआर दर्ज की गई है। फिलहाल मौलाना फरार है। करनाल पुलिस ने मामले को शामली पुलिस को हस्तांतरित किया है।
रोते हुए किशोरी ने बताई पीड़ा
दुष्कर्म पीड़िता की एक वीडियो वारयल हो रही है। जिसमें वह रोते हुए मौलाना की हैवानियत बयां कर रही है। पीड़िता ने बताया कि वह दस बजे मौलाना के कमरे में गई थी और पांच घंटे तक मौलाना उसे हैवानियत का शिकार बनाया। पीड़ा बताते हुए किशोरी के आंसू छलक गए।
किशोरी के साथ किया गया है दुष्कर्म
जिला बाल कल्याण समिति के चेयरमैन उमेश चानना ने बताया कि शामली स्थित मदरसे में मौलाना द्वारा करनाल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। जांच में मामला सही पाया गया। जिसके बाद महिला थाने में मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
गिरफ्तार किया जाएगा आरोपित मौलाना
शामली के एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि उन्हें करनाल की किशोरी के साथ शामली में दुष्कर्म के मामले की जानकारी नहीं है। करनाल पुलिस की ओर से सूचना मिलने के बाद आरोपित मौलाना को गिरफ्तार किया जाएगा। शामली पुलिस हर प्रकार के सहयोग के लिए तैयार है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।