Yamunanagar: विवाहिता को अकेली पाकर हेड कांस्टेबल ने दिया दुष्कर्म को अंजाम, दी झूठे केस में फंसाने की धमकी
Yamunanagar हरियाणा पुलिस के हेड कांस्टेबल पर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपित कुरुक्षेत् ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। हरियाणा पुलिस के हेड कांस्टेबल पर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई गई। जिसे आरोपित वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था।
पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपित कुरुक्षेत्र के गांव खैरी निवासी संदीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं संदीप कुमार से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति ड्राइवर है। वह खुद प्राइवेट नौकरी करती है। गत वर्ष सितंबर माह में छछरौली थाना क्षेत्र में दो समुदायों में विवादित जमीन को लेकर झगड़ा हो गया था, तब आरोपित संदीप कुमार की ड्यूटी वहां लगी हुई थी।
जमीनी विवाद को लेकर हुई थी मुलाकात
उसका घर विवादित जमीन के सामने है। एक-दो बार संदीप ने उनके घर से पीने के लिए पानी भी लिया था। इसके बदले में संदीप ने कहा था कि यदि उनके परिवार पर कोई दिक्कत आए तो वह उन्हें बताना। वह उनकी हर संभव मदद करेगा।
आरोपित ने उसका मोबाइल नंबर भी लिया था। सितंबर माह में संदीप उनके घर आया था। उस समय वह घर पर अकेली थी। आरोपित ने घर में घुसते ही दरवाजा बंद कर लिया। विरोध करने पर धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित उसे फोन कर मिलने का दबाव बनाता रहा। उसका नंबर ब्लॉक किया तो वह नंबर बदलकर बात करने लगा।
दी केस दर्ज करा देने की धमकी
एक दिन आरोपित उसके पास पहुंचा और धमकी दी कि यदि उसका फोन नहीं उठाया तो उस पर अफीम रखने का केस दर्ज करा देगा जिससे वह डर गई। एक दिन आरोपित उसे हथिनीकुंड बैराज के पास स्थित होटल में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। आरोपित उसको धमकी देता यदि उसकी बात नहीं मानी तो वह वीडियो वायरल कर देगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।