विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

समृद्धि योजना के लिए पात्र परिवारों के रजिस्ट्रेशन ने पकड़ी गति

By JagranEdited By:
Published: Sun, 16 Feb 2020 09:29 AM (IST)

मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के लिए पात्र परिवारों के रजिस्ट्रेशन के कार्य ने तेजी पकड़ रखी है। अंत्योदय सरल केंद्र ...और पढ़ें

समृद्धि योजना के लिए पात्र परिवारों के रजिस्ट्रेशन ने पकड़ी गति
समृद्धि योजना के लिए पात्र परिवारों के रजिस्ट्रेशन ने पकड़ी गति

संवाद सहयोगी, कलायत: मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के लिए पात्र परिवारों के रजिस्ट्रेशन के कार्य ने तेजी पकड़ रखी है। अंत्योदय सरल केंद्र कलायत के कर्मचारी निर्धारित समय अवधि में इस कार्य को पूर्ण करने के लिए कमर कसे हैं। शनिवार को कलायत तहसील कार्यालय में स्थित अंत्योदय सरल केंद्र पर रमेश राणा, सुभाष सहारण, संदीप, रामकरण, बलिद्र, सुभाष मोर व अन्य कंप्यूटर ऑपरेटर अधिक से अधिक परिवारों का पंजीकरण कर योजना का लाभ पहुंचाने के लिए लगे रहे। परिवार समृद्धि योजना हरियाणा सरकार की ऐसी योजना है कि जिसके तहत 1.80 लाख रुपये से कम सालाना आय वाले सभी परिवारों और पांच एकड़ से कम भूमि वाले किसानों को केंद्र सरकार की कई योजनाओं की प्रीमियम राशि प्रदेश सरकार भरेगी। अंत्योदय सरल केंद्र कलायत में पंजीकरण करवाने पहुंचे जोरा सिंह, राममेहर, संजीव, कृष्ण, रोशन, बलदेव, रोहताश, बलवान, सेवापति, रोशनी, शीतल व कमलेश ने बताया कि अंत्योदय सरल केंद्र में कार्यरत कर्मचारी योजना को प्रभावी बनाने में पूरी लगन से पंजीकरण करने में लगे है। वेबसाइट के धीमे चलने से पंजीकरण करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। नेटवर्क धीमा होने के कारण लंबे समय लंबा इंतजार करना पड़ता है। अंत्योदय केंद्र, सरल केंद्र और अपने नजदीकी अटल सेवा केंद्रों के माध्यम से मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना में पंजीकरण करवाया जा सकता है। प्रदेश सरकार द्वारा पात्र परिवारों का सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा देने के लिए मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना प्रारंभ की गई है। योजना के तहत पात्र परिवारों को छह हजार रुपए की राशि प्रति वर्ष बैंक खाते में भेजी जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।