Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP नायब सैनी और MLA लीला राम की मुख्यमंत्री से औपचारिक मुलाकात, विकास कार्यों को लेकर की चर्चा

    By Pankaj KumarEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Tue, 22 Aug 2023 03:46 PM (IST)

    चंडीगढ़ में मंगलवार को सांसद नायब सैनी और विधायक लीला राम ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से औपचारिक मुलाकात की। इस मुलाकात में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। नायब सैनी ने कहा कि उन्होंने कहा कि शहरों की तर्ज पर ग्रामीण इलाकों का विकास करवाया जा रहा है। वहीं MLA लीला राम ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा में कई बातें कही।

    Hero Image
    मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात करते सांसद नायब सैनी और विधायक लीला राम गुर्जर।

    कैथल, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक लीला राम ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से औपचारिक मुलाकात की। उन्होंने जिला के विकास कार्य को लेकर चर्चा की। सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि जिला में हर वर्ग तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाया जा रहा है ताकि आमजन तक पूर्ण लाभ पहुंच सके।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि शहरों की तर्ज पर ग्रामीण इलाकों का विकास करवाया जा रहा है। लोगों की सामूहिक समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को नई ऊंचाइयों पर लेकर जा रहे हैं और विदेशों में भारत का नाम ऊंचा कर रहे हैं।

    सांसद नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जिला में चल रहे विकास कार्यों की पूर्ण फीडबैक दी और भविष्य में होने वाले कार्यों के बारे में भी बातचीत की।

    MLA लीला राम बोले- विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं

    विधायक लीला राम ने भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल से कैथल हलके में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा की और विकास कार्यों के बारे में पूर्ण फीडबैक दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास-सबका विश्वास की नीति पर कार्य कर रहे हैं। विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है।

    'लोगों की समस्याओं को सुना जाता है'

    लीला राम ने कहा कि कैथल हलका में बिजली, पानी, सीवरेज, गलियां, सड़कों, सामुदायिक भवनों आदि समस्याओं पर तुरंत प्रभाव से काम किया जाता है। समय-समय पर लोगों की समस्याओं को सुना जाता है। मौके पर ही अधिकारियों को फोन करके उनकी समस्याओं का निपटान करवाया जाता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा जिला के विकासात्मक कार्य के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिससे कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है।