विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रूठी पत्नी चाहती थी सास-ससुर से अलग रहना, आहत पति ने लगा दी खुद को आग

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 12 Mar 2018 07:03 PM (IST)Updated: Mon, 12 Mar 2018 09:02 PM (IST)

मायके गई रूठी पत्नी को मनाने के लिए पति गया तो वह उसे अपने मां-बाप से अलग रहने की सलाह ...और पढ़ें

रूठी पत्नी चाहती थी सास-ससुर से अलग रहना, आहत पति ने लगा दी खुद को आग
रूठी पत्नी चाहती थी सास-ससुर से अलग रहना, आहत पति ने लगा दी खुद को आग

जेएनएन, कैथल। शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी रूठकर मायके चली गई। पति उसे मनाने गया तो सास-ससुर ने उसे प्रताड़ित किया। पत्नी ने भी उसे बुरा भला कहा। पत्नी चाहती थी कि पति अपने माता-पिता से अलग हो जाए। पति ससुराल वालों व पत्नी की एेसी बात सुनकर परेशान हो गया और वहां से अपने घर लौट आया। रात को पति ने खुद को आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक राजेंद्र कुमार (28) के पिता नंदलाल ने बताया कि वह उसका इकलौता बेटा था। दस माह पहले उसकी करनाल जिले के गांव शाहपुर में पिन्नु के साथ शादी हुई थी। विवाह के बाद से ही उसकी पत्नी व ससुराल वाले उसके साथ किसी ने किसी बात को लेकर झगड़ा करते थे। काफी समय से पुत्रवधु अपने मायके गई हुई थी।

एक सप्ताह पहले उसका बेटा उसे लेने के लिए ससुराल गया था, लेकिन उसके सास व ससुर ने बहू को भेजने के बजाय प्रताड़ित करते हुए उसे वापस भेज दिया। इस कारण वह काफी परेशान था। वह सरिया का काम करता था, गत सुबह वह घर से कामकाज के लिए गया था। शाम को वापस आया। इसके बाद घर के लिए दो हजार रूपये का राशन का सामान भी लाया। कुछ देर बाद रात को बैठकर बातचीत की।

बोला आज ससुराल से फोन आया था। फोन पर पत्नी, सास व ससुर ने उसके साथ झगड़ा किया। इसके बाद उठकर सोने के लिए कमरे में चला गया। देर रात चिल्लाने की आवाज सुनाई देने पर बाहर निकले तो उसका बेटा आग में झुलस रहा था। आसपास के लोगों ने एकत्रित होकर आग बुझाई और उसे बुरी तरह से झुलसी हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

राजेंद्र ने सुसाइड नोट में सास-ससुर पर तंग करने का आरोप लगाया है। लिखा है कि सास ने उससे 50 हजार रुपये की मांग की थी। वहीं, पत्नी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। वह उसे मां-बाप से अलग रहने को कहती है। बहरहाल, आत्महत्या की सूचना मिलने पर पूंडरी थाना प्रभारी अमन बैनीवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मृतक के पिता की शिकायत पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंः भ्रूण लिंग जांच का धंधा छोड़ने को कहा तो प‍ति आैर ससुर करने लगे यौन अत्‍याचार