विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भ्रूण लिंग जांच का धंधा छोड़ने को कहा तो प‍ति आैर ससुर करने लगे यौन अत्‍याचार

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Mon, 12 Mar 2018 12:15 PM (IST)Updated: Mon, 12 Mar 2018 09:01 PM (IST)

पानीपत की एक म‍हिला ने पति और ससुर पर यौन अत्‍याचार करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है ...और पढ़ें

भ्रूण लिंग जांच का धंधा छोड़ने को कहा तो प‍ति आैर ससुर करने लगे यौन अत्‍याचार
भ्रूण लिंग जांच का धंधा छोड़ने को कहा तो प‍ति आैर ससुर करने लगे यौन अत्‍याचार

जेएनएन, पानीपत। शहर की मोतीराम कालोनी की एक म‍हिला का पति भ्रूण लिंग जांच का धंधा करता था। महिला ने पति को इसे छोड़कर कोई सही काम करने को कहा। इस पर उस पर पति और ससुर का कहर टूट पड़ा। महिला का आरोप है कि पति ने उसके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। बाद में वह घर तो ले आया, लेकिन पति उससे अप्राकृतिक यौन करने लगा। महिला का ससुर भी उससे दुष्‍कर्म करता था।

प‍ति और ससुर का अत्याचार कम नहीं हुआ तो महिला ने पुलिस में शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर के दामादरपुरी की खेमका कॉलोनी में 17 साल पहले हुई थी। उसके पति का व्यवहार कुछ साल तक तो ठीक रहा। इसके बाद उसके साथ बदसूलुकी व मारपीट शुरू कर दी।

म‍हिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति अस्पतालों में भ्रूण जांच की दलाली करता था। उसने पति को कोई दूसरा काम करने की सलाह दी तो उसने उसके साथ मारपीट तेज कर दी। पति ने नशे की गोली खिलाकर उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण शुरू कर दिया। वह उससे तंग होकर अपनी बहन के पास आकर रहने लग गई।

महिला ने बताया कि वह करीब 10 माह तक बहन के साथ रही। इसके बाद अक्टूबर 2017 को अपनी गलती मानकर वापस ले गया। उसके पति व ससुर ने उसके साथ दुराचार किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। उसके पति ने फरवरी 2018 में उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसको फरवरी 2018 में उसके साथ मारपीट की। पड़ोसियों ने उसको एक अस्पताल में दाखिल कराया। उसकी बहन व जीजा अस्पताल में उसका हाल जानने के लिए गए तो उनके साथ भी मारपीट की।