Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मनीषा मौण ने विश्व रैंकिग में हासिल किया 13वां स्थान

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 12 Jul 2020 06:45 AM (IST)

    सुनील जांगड़ा, कैथल : अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मनीषा मौण ने विश्व रैंकिग में 13वां स्थान हासिल किया है। इ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मनीषा मौण ने विश्व रैंकिग में हासिल किया 13वां स्थान

    सुनील जांगड़ा, कैथल : अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मनीषा मौण ने विश्व रैंकिग में 13वां स्थान हासिल किया है। इससे पहले जिले की कोई भी महिला बॉक्सर इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाई थी। 22 वर्षीय मनीषा 54 किलोग्राम भारवर्ग में खेलती हैं। कुछ दिन पहले ही आइबा इंटरनेशनल संघ की ओर से रैंकिग जारी की गई थी। मनीषा एक जुलाई से इंडिया कैंप पटियाला में ओलंपिक क्वालीफाई करने के लिए अभ्यास कर रही हैं। वे बॉक्सिग की विश्व चैंपियनशिप में भाग ले चुकी हैं और एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। मनीषा ने साल 2011 में अंबाला रोड स्थित आरकेएसडी बॉक्सिग खेल सेंटर में खेलना शुरू किया था। कोच राजेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह और विक्रम ढुल ने बॉक्सिग के गुर सिखाए। कोच गुरमीत सिंह ने बताया कि मनीषा की इस उपलब्धि पर राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, विधायक लीला राम, डीसी सुजान सिंह और खेल अधिकारी सतविद्र गिल ने बधाई दी है। बॉक्स

    खेतीबाड़ी करते हैं पिता

    मनीषा के पिता कृष्ण कुमार डेढ़ एकड़ जमीन के मालिक हैं और खेती-बाड़ी करते हैं। घर में मां ऊषा देवी, भाई विकास और बड़ी बहन निशा है। कृष्ण ने बताया कि एक समय था जब परिवार का गुजारा करने में बड़ी परेशानियां उठानी पड़ती थी। अब बेटी खेल के दम पर जिले का नाम भी रोशन कर रही है और परिवार का गुजारा भी अच्छे से हो रहा है। दस साल के अपने कैरियर में मनीषा करीब 50 लाख रुपये की राशि जीत चुकी हैं। बॉक्स

    मनीषा की मुख्य उपलब्धियां

    - अप्रैल 2019 में थाईलैंड में हुई एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक।

    - 2018 में हुई आईबा ओपन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल।

    - 2019 में हुई आईबा ओपन प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल।

    - 2019 में दिल्ली में हुई बिग बाउट प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल।

    - 2019 में हंगरी में हुई बोक्सकई मेमोरियल बॉक्सिग प्रतियोगिता में रजत पदक।

    -नेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं में करीब 20 गोल्ड जीत चुकी हैं।