हरियाणा में रिश्ते हुए शर्मसार! देवर ने घर में घुसकर भाभी से किया रेप, किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी
हरियाणा (Haryana Rape) के कैथल जिले में दुष्कर्म का मामला आया है। यहां एक भाभी ने अपने देवर पर जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी देवर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जागरण संवाददाता, कैथल। हरियाणा के कैथल जिले के पूंडरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 40 वर्षीय महिला की शिकायत पर रिश्ते में उसके देवर लगने वाले युवक अमन के खिलाफ पूंडरी थाना में केस दर्ज किया गया है।
शिकायत में बताया कि आरोपित ने दो अगस्त को घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पूंडरी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच एएसआई सरोज को सौंप दी है। युवक पड़ोस में ही रहता है और रिश्ते में महिला का देवर लगता है।
दो अगस्त को रात के समय महिला घर पर अकेली थी। परिवार के सभी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। इस दौरान रात को करीब साढ़े नौ बजे अमन घर में घुस गया और महिला के साथ दुष्कर्म किया।
महिला ने कहा कि जब उसने विरोध भी किया, तो आरोपित ने उसके साथ जबरदस्ती की। मामले की जांच अधिकारी सरोज ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उन्हीं के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।