Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे के एडीआरएम अश्वनी कुमार यादव ने किया जींद जंक्शन का निरीक्षण

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 06 Feb 2021 09:49 AM (IST)

    जींद में उत्तर रेलवे के एडिशनल डिविजनल रेलवे मैनेजर (एडीआरएम) अश्वनी कुमार यादव ने शुक्रवार दोपहर बाद जींद रेलवे जंक्शन का निरीक्षण किया।

    Hero Image
    रेलवे के एडीआरएम अश्वनी कुमार यादव ने किया जींद जंक्शन का निरीक्षण

    जागरण संवाददाता, जींद : उत्तर रेलवे के एडिशनल डिविजनल रेलवे मैनेजर (एडीआरएम) अश्वनी कुमार यादव ने शुक्रवार दोपहर बाद जींद रेलवे जंक्शन का निरीक्षण किया। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।

    एडीआरएम एके यादव बठिडा से विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए शाम लगभग 5 बजकर 40 मिनट पर जींद जंक्शन पर पहुंचे थे। वह यहां पर लगभग 30 मिनट रुके। पहले जंक्शन पर मौजूद कर्मचारियों से व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारी ली। इसके बाद जंक्शन परिसर में लगाए 47 सीसीटीवी कैमरों को लेकर चर्चा की और उनकी स्थिति के बारे में जाना। एडीआरएम ने लोको लाबी, जंक्शन के बाहर बने क्वार्टरों, वेटिग हाल, बुकिग ब्रांच में साफ-सफाई को लेकर भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ज्यादा खामियां नजर नहीं आई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घसो स्टेशन पर भी किया था निरीक्षण

    एडीआरएम ने जींद जंक्शन पर पहुंचने से पहले जींद और नरवाना के बीच घसो स्टेशन पर भी निरीक्षण किया था। उन्होंने वहां अपने निरीक्षण में सब कुछ ठीक-ठाक मिला। वहां भी उन्होंने कर्मचारियों को कहा कि वह अपने कार्य को और अच्छे तरीके से करें।

    यूजी व पीजी के तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा 19 से

    जींद : चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय ने अंडर ग्रेजुएट (यूजी) और पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कक्षाओं की तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। 19 फरवरी से परीक्षाएं शुरू होंगी। विश्वविद्यालय और इससे संबंधित जिले के डिग्री कालेजों के करीब 15 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। पहले की तरफ परीक्षाएं आफलाइन होंगी। पिछले महीने ही विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं की अनुमानित डेट जारी कर दी थी। परीक्षा नियंत्रक डा. राजेश बंसल ने बताया कि पीजी कक्षाओं की परीक्षाएं 12 मार्च तक और यूजी की परीक्षाएं 20 मार्च तक चलेंगी। डेटशीट विश्वविद्यालय की साइट पर डाल दी गई है। विद्यार्थियों को कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन करना होगा। मास्क पहना अनिवार्य होगा और पानी की बोतल साथ लानी होगी। परीक्षा केंद्र में एक बैंच पर एक ही विद्यार्थी बैठेगा और शारीरिक दूरी का ख्याल रखा जाएगा। परीक्षा केंद्र में ज्यादा भीड़ ना हो, इसके लिए संकाय वाइज अलग-अलग शिफ्टों में परीक्षा होंगी।