Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jind Crime News: पति ने बनाए अप्राकृतिक यौन संबंध, ससुराल के लोगों ने की मारपीट, 10 पर केस दर्ज

    By Dharmbir SharmaEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 07:43 PM (IST)

    जींद से विवाहिता के साथ दहेज के लिए ससुराल के लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। वहीं पति पर महिला ने अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति सहित 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग करने लगे।

    Hero Image
    पति ने बनाए अप्राकृतिक यौन संबंध, ससुराल के लोगों ने की मारपीट, file Photo

    जागरण संवाददाता, जींद। हरियाणा के जींद से विवाहिता के साथ दहेज (Dawry Case) के लिए ससुराल के लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। वहीं पति पर महिला ने अप्राकृतिक यौन संबंध (Husband make Unnatural Intercourse) बनाने के आरोप लगाए हैं। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति सहित 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मार-पीटकर घर से भगाया 

    पुलिस को दी शिकायत में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसकी शादी आठ माह पहले जींद के ही साथ लगते गांव निवासी प्रशांत के साथ हुई थी। शादी में सामर्थ्य बढ़कर मायके वालों ने दान दहेज दिया गया था। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग करने लगे। उसकी सास चंद्रकांता, ससुर फूल सिंह, ननद मीनू, ज्योति, सोनिया, देवर अजय, दिल्ली निवासी रिश्तेदार विरेंद्र, रोहित, राममेहर ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और वापस लौटने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।

    अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लगाए आरोप

    महिला ने अपने पति प्रशांत पर उसकी मर्जी के खिलाफ जबरदस्ती अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप लगाए। जिससे उसे काफी शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ी। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति सहित ससुराल के 10 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Also Read: Asian Games: हरियाणा की बेटियों ने रचा इतिहास, शूटिंग में पलक गुलिया ने जीता गोल्ड; सीएम मनोहर ने दी बधाइयां