Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Paris Olympics 2024: 'हर हरियाणवी का सीना गर्व से चौड़ा', CM नायब सैनी-मनोहर लाल समेत कई नेताओं ने Manu Bhakar को दी बधाई

    Updated: Sun, 28 Jul 2024 07:36 PM (IST)

    Paris Olympics 2024 पेरिस ओलंपिक 2024 में शूटिंग में कांस्य पदक जीतने पर पर हरियाणा के बड़े राजनेताओं ने मनु भाकर को बधाई दी है। सीएम नायब सैनी ने कहा कि मनु भाकर के प्रदर्शन से हर हरियाणवी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। आखिरकार वो सपना पूरा हो गया जिसकी उम्मीद पूरे देश को था। भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा ने भी जीत की बधाई दी है।

    Hero Image
    Paris Olympics 2024: मनु भाकर को पदक जीतने पर सीएम नायब सैनी, मनोहर लाल और हुड्डा ने दी बधाई।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पेरिस ओलिंपिक 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल करने पर हरियाणा की निशानेबाज मनु भाकर को पूरे देश से बधाइयां मिल रही हैं।

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने-अपने अलग संदेश में मनु भाकर के उल्लेखनीय प्रदर्शन की सराहना की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'आखिरकार सच हुआ वो सपना'

    मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि मनु भाकर के उल्लेखनीय प्रदर्शन और ऐतिहासिक उपलब्धि की वजह से भारत की झोली में हरियाणा की खिलाड़ी ने पहला पदक डाला है। सीएम सैनी ने लिखा कि आखिरकार वो सपना सच हुआ, जिसकी उम्मीद पूरे देश को हरियाणा की धाकड़ बेटी मनु भाकर से थी।

    देश की नाज़ महिला शूटर मनु भाकर ने पेरिस में अपना दम दिखा दिया है। 22 साल की मनु भाकर ने आज वो कर दिखाया है, जिस पर पूरे देश और हरियाणा प्रदेश को गर्व है। हर हरियाणवी का सीना आज गर्व से चौड़ा हो गया है। हरियाणा की दमदार और साहसी बेटी को बहुत-बहुत बधाई।

    मनु भाकर की उपलब्धि से देश और हरियाणा गौरवान्वित

    केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मनु भाकर की इस उपलब्धि से प्रदेश और देश बहुत गौरवान्वित हुआ है। मनु भाकर के समर्पण, कड़ी मेहनत और दृढ़ता की प्रशंसा करते हुए गुर्जर ने कहा कि मनु की मेहनत से वैश्विक मंच पर भारत और हरियाणा मान पाने में कामयाब रहा है।

    क्या बोले मनोहर लाल और हुड्डा

    पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मनु भाकर की सफलता उसकी असाधारण प्रतिभा और अथक प्रयास का प्रमाण है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मनु ने ना केवल हरियाणा को गौरवान्वित किया है, बल्कि देश भर के महत्वाकांक्षी एथलीटों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण भी पेश किया है।

    सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हमारे खिलाड़ी आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा में एक मजबूत खेल बुनियादी ढांचा बनाने और खेल भावना व उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अपनी सरकार के संकल्प को दोहराया।

    यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: DAV कॉलेज चंडीगढ़ से मीडिया की पढ़ाई, झज्जर की बेटी Manu Bhakar ने रच दिया इतिहास