Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2024: 'कांग्रेस का पूरे देश में विरोध, जीतेगी तो...' अपनी ही पार्टी पर ये क्या बोल गईं श्रति चौधरी?

कांग्रेस की पूर्व सांसद श्रति चौधरी ने आज अपनी ही पार्टी को खूब खरी-खोटी सुनाई है। दरअसल आज मीडिया से रूबरू होने के दौरान उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने ऐसा कुछ कह दिया कि अब वह चर्चा में आ गई हैं। आइए सबसे पहले तो जानते हैं कि उन्होंने कांग्रेस को लेकर क्या कहा और साथ ही चुनाव से पहले बीजेपी पर किन मुद्दों को लेकर सवाल खड़े किए।

By Amit Popli Edited By: Gurpreet Cheema Published: Tue, 05 Mar 2024 05:45 PM (IST)Updated: Tue, 05 Mar 2024 05:45 PM (IST)
श्रुति चौधरी की फिसली जुबान, कांग्रेस पर ही कर डाला वार (सोशल मीडिया)

जागरण संवाददाता, झज्जर। 'कांग्रेस का पूरे देश में विरोध हो रहा है...' ये बात और किसी ने नहीं बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री बंसी लाल की पोती व पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने कही है। दरअसल, मौका था मीडिया से रूबरू होने का और निशाना साधना था बीजेपी पर, लेकिन सांसद श्रुति चौधरी की जुबान फिसली और उन्होंने कांग्रेस को ही लपेटे में ले लिया।

loksabha election banner

हालांकि, क्षण भर में वह संभलते हुए जब अपनी लय में आईं तो उन्होंने जमकर भाजपा की नीतियों और सरकार के 400 पार के दावे को सिरे से नकारा। साथ ही कहा कि कांग्रेस की पूरे प्रदेश में हवा चल रही है। किसी भी तरह की पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है।

दरअसल, वे भिवानी जाने के दौरान जिला मुख्यालय स्थित विश्राम गृह में कुछ समय के लिए ठहरी थीं। इसी दौरान हुई बातचीत में उन्होंने प्रदेश व केंद्र में भाजपा की सरकार को बुरी तरह से विफल बताया। उन्होंने कहा कि दोनों ही जगह पर भाजपा की सरकारें बुरी तरह से विफल हुई है। महंगाई व घटते रोजगार की वजह से प्रदेश का हर वर्ग परेशान है।

गुटबाजी पर क्या बोलीं श्रुति चौधरी

कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए श्रुति चौधरी ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। सभी लोग मिलकर जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने मौजूदा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हर वर्ग के लिए काम किया है और कांग्रेस मजबूती के साथ खड़ी है और जीतेगी भी।

कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ: श्रुति

श्रुति चौधरी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है। उनके दादा बंसीलाल और पिता सुरेन्द्र सिंह हमेशा किसानों की आवाज बनें। हरियाणा की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे बुरी तरह से विफल करार दिया। कहा कि आए दिन अपराध बढ़ रहे है।

उनके व उनकी मां किरण चौधरी के भाजपा में जाने की बात को उन्होंने केवल अफवाह बताया। कहा कि ऐसा विषय तो पिछले दस साल से चल रहा है। जो कि मीडिया की देन है। भाजपा के 400 पार के नारे पर श्रुति चौधरी ने कहा कि आज भाजपा बुरी तरह से घबराई हुई है। इसीलिए अब चार सौ पार का नारा दिया गया है। कारण कि भाजपा को पता है जमीनी स्तर पर वह बुरी तरह से पिछड़ चुकी है।

ये भी पढ़ें: चुनाव के लिए तैयार हरियाणा, दस सीटों के लिए 10 CRPF और 5 ITBP कंपनियां संभालेंगी मोर्चा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.