Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उधार न चुकाने पर घर में घुसकर किया था दुष्कर्म, अब मिली सजा

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Thu, 11 May 2017 08:16 PM (IST)

    एक व्यक्ति ने उधार के पैसे न चुकाने पर महिला को हवस का शिकार बना डाला। अदालत ने दोषी को सात साल की सजा सुनाई है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    उधार न चुकाने पर घर में घुसकर किया था दुष्कर्म, अब मिली सजा

    जेएनएन, हिसार। हांसी की महिला जब उधार लिए रुपये समय पर नहीं दे पाई तो व्यक्ति ने उसे हवस का शिकार बना डाला। मामला गत मार्च 2015 का है। अदालत ने दुष्कर्मी को दोषी करार दे दिया है। जींद के निडाना निवासी शमशेर उर्फ शेरू को सात साल कैद की सजा सुनाई  गई है। साथ ही उस पर सात हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर एक साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला के मुताबिक उसने निडाना, जींद निवासी शमशेर उर्फ शेरू से करीब पांच हजार रुपये उधार लिए थे। उधार के पैसे वापस मांगने के लिए 20 मार्च 2015 को उसके घर में पहुंचा। महिला ने जब कहा कि उसके पास अभी पैसे नहीं हैं। वह कुछ दिन में उसके रूपये लौटा देगी। इस पर शेरू महिला से अश्लील हरकतें करने लगा।

    यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की पत्नी से क्लर्क ने की छेड़छाड़

    महिला ने विरोध किया तो उसने उसका मुंह बंद कर दिया और कमरे के अंदर ले गया। वहां उसने महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद शेरू वहां से चला गया। महिला ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो मामला पुलिस में पहुंचा। हांसी पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म करने, धमकी देने और जातिसूचक गालियां देने पर केस दर्ज किया था। अदालत ने शमशेर को 8 मई को दोषी करार दिया था।

    यह भी पढ़ें: युवक तीन साल करता रहा युवती से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर करवाया गर्भपात