विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की पत्नी से क्लर्क ने की छेड़छाड़

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Tue, 09 May 2017 12:39 PM (IST)Updated: Tue, 09 May 2017 02:03 PM (IST)

जालंधर डीटीओ आफिस में एक क्लर्क ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व एएसआइ की पत्नी से छेड़छाड़ की। मामला मारपीट तक पहुंचा।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की पत्नी से क्लर्क ने की छेड़छाड़
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की पत्नी से क्लर्क ने की छेड़छाड़

जेएनएन, जालंधर। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व एएसआइ की पत्नी के साथ छेड़छाड़ को लेकर ऑटोमेटिड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर जमकर हंगामा हुआ। छेड़छाड़ का विरोध करने पर डीटीओ दफ्तर के दलालों ने एएसआइ से से जमकर मारपीट की । छेड़छाड़ के आरोपी क्लर्क ने तो सार्वजनिक रूप से माफी मांगकर पीछा छुड़ा लिया। उधर, डीटीओ का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे एडीसी गुरमीत सिंह मुल्तानी ने मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है।

डीटीओ ऑफिस के कर्मचारी मौके की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देने से आना-कानी करते रहे। माना जा रहा है ये फुटेज सामने आई तो छेड़छाड़ की तो पुष्टि हो ही सकती है, साथ ही दलालों व डीटीओ कार्यालय के कर्मचारियों के गठजोड़ का खुलासा हो सकता है।

यह भी पढ़ें: युवक तीन साल करता रहा युवती से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर करवाया गर्भपात

ताईक्वांडो के जूनियर नेशनल चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन चैंपियनशिप आदि में भारत के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ी व वर्तमान में पीएपी में एएसआइ के रूप में तैनात शिवकुमार की पत्नी मैगी सोमवार को डीटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पहुंची थी। वह लाइन में खड़ी थी। बस स्टैंड पुलिस चौकी में दी गई शिकायत के अनुसार डीटीओ कार्यालय का क्लर्क सर्बजीत वहां से मैगी की पीठ पर हाथ मारते हुए निकला।

यह भी पढ़ें: होशियारपुर के होटल में चल रहा था सैक्स रैकेट, छापे में कई जोड़े काबू

शिवकुमार ने पीछे से क्लर्क की हरकत देखते हुए गुस्से से उसे खींच लिया, जिससे दोनों में हाथापाई हो गई। उस समय तो मामला बिगड़ते देख एडीटीओ प्यारा सिंह की मौजूदगी में क्लर्क ने खिलाड़ी की पत्नी से माफी मांग ली। कुछ देर बाद सर्बजीत के पक्ष में डीटीओ दफ्तर के दलालों ने शिवकुमार को दफ्तर से बाहर निकलते ही पकड़ लिया व मारपीट कर डाली।

यह भी पढ़ें: नाबालिग बहनों को प्रेमजाल में फंसा युवक एक को ले गए संगरूर दूसरी को गौंडा

पीड़ित ने मामले में लिखित शिकायत पुलिस चौकी बस स्टैंड को दी। बाद में एडीसी गुरमीत सिंह मुल्तानी खुद पुलिस चौकी पहुंचे, उन्होंने क्लर्क सर्बजीत व पीड़ित को समझा बुझाकर समझौता कराया। साथ ही मारपीट करने वालों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।