विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाबालिग बहनों को प्रेमजाल में फंसा युवक एक को ले गए संगरूर दूसरी को गौंडा

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 01 May 2017 10:05 AM (IST)Updated: Mon, 01 May 2017 08:18 PM (IST)

युवकों ने दो बहनों को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उन्हें हवस का शिकार बनाते रहे। दोनों बहनों को बरामद कर दिया गया है।

नाबालिग बहनों को प्रेमजाल में फंसा युवक एक को ले गए संगरूर दूसरी को गौंडा
नाबालिग बहनों को प्रेमजाल में फंसा युवक एक को ले गए संगरूर दूसरी को गौंडा

जेएनएन, अमृतसर। युवकों ने दो सगी बहनों से दोस्ती कर ली। धीरे-धीरे उन्होंने दोनों को अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गए। दोनों उनसे दुष्कर्म करते रहे। परिजनों ने मामला दर्ज करवाया तो पुलिस सक्रिय हुई। दोनों बहनों को बरामद कर दिया गया है। एक को एक को उत्तर प्रदेश के गोंडा और दूसरी को पंजाब के संगरूर जिले से बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने 25 अप्रैल को शादी का झांसा दे कर दो सगी बहनों को भागने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने दोनों लड़कियों को बरामद कर सिविल अस्पताल में उनका मेडिकल करवाया। पुलिस क के मुताबिक रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। 

यह भी पढ़ेंः एयरफोर्स कर्मी छात्रा से करता रहा दुष्कर्म, अब फेसबुक पर लिखा- नहीं करूंगा शादी

थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि पहले पुलिस ने अपहरण के आरोप में केस दर्ज किया था। मेडिकल रिपोर्ट मिलते ही उसमें दुष्कर्म की धारा भी जोड़ दी गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कौडिय़ां थानातंर्गत जय रामपुरवा गांव निवासी राजन कुमार कबाड़ी और पंजाब के जिला संगरूर के अहमदगढ़ गांव निवासी प्रमोद कुमार के रूप में बताई है।

पुलिस के मुताबिक उक्त आरोपी मोहकपुरा इलाके में रहते हुए सरकारी स्कूल में पढऩे वाली दोनों बहनों को अपने प्यार के जाल में फंसा कर योजना के तहत 22 अप्रैल को नाबालिग बहनों को शादी का झांसा देकर घर से भगा लिया था। जब परिवार के सदस्यों को उनके बारे में पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस को शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीपी श्रीवास्तव ने दोनों आरोपियों को काबू करने के लिए पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें: किराये के घर में चल रहा था देह व्यापार का अड्डा, चार महिलाओं सहित 8 काबू