Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला अनाथ आश्रम का शुभारंभ, बेसहारा महिलाओं को मिलेगा सहारा

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 05 Jul 2022 07:37 PM (IST)

    भाग्यश्री सेवा संस्थान ट्रस्ट ने बेसहारा महिलाओं के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है। ट्रस्ट की ओर से बालसमंद रोड स्थित चंदन नगर में महिला अनाथ आश्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें अनाथ लाचार व बेसहारा महिलाओं को हर प्रकार की निश्शुल्क सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।

    Hero Image
    महिला अनाथ आश्रम का शुभारंभ, बेसहारा महिलाओं को मिलेगा सहारा

    हिसार, (वि): भाग्यश्री सेवा संस्थान ट्रस्ट ने बेसहारा महिलाओं के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है। ट्रस्ट की ओर से बालसमंद रोड स्थित चंदन नगर में महिला अनाथ आश्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें अनाथ, लाचार व बेसहारा महिलाओं को हर प्रकार की निश्शुल्क सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। ट्रस्ट की प्रधान बाला वर्मा ने बताया कि ऐसी बहुत सी महिलाएं है जो बेसहारा है और शारीरिक व मानसिक तौर पर कमजोर हैं। ऐसी महिलाओं को इस आश्रम में आश्रय दिया जाएगा ताकि उन्हें दर दर की ठोकरें न खानी पड़े। आश्रम में महिलाओं के लिए मेडिकल सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने अन्य लोगों से भी अपील की कि अगर उन्हें लाचार या शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर महिला कहीं पर भी दिखाई दे तो उन्हें आश्रम तक पहुंचाए ताकि उसे उचित आश्रय दिया जा सके। इस मौके पर सचिव बलवान सिंह, उपाध्यक्ष विजय सिंह फौजी, कोषाध्यक्ष मंजू बाला, सोनू शर्मा, पवन कुमार, संदीप कुमार, विजेंद्र खरडिया, राजेश कुमार, सरिता व विद्या देवी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें