हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, एक्टिव हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ; कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी झमाझम बारिश
हरियाणा (Haryana Weather) में आज से मौसम बदलने की संभावना है क्योंकि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को रोहतक 45.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। आने वाले दिनों में वर्षा से तापमान में गिरावट की उम्मीद है। 24 मई तक वर्षा की संभावना है।

जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा (Haryana Weather) में आज यानी सोमवार से मौसम में बदलाव हो सकता है। नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के साथ ही प्रदेश के अनेक जिलों में वर्षा हो सकती है। इसे लेकर मौसम विज्ञानियों की तरफ से यलो अलर्ट जारी किया गया है।
45 डिग्री के साथ रोहतक रहा सबसे गर्म
वहीं, रविवार को दिन के समय लू चलने और तेज धूप खिलने के कारण तापमान तेजी से बढ़ा है। प्रदेश में रोहतक सबसे गर्म रहा और अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री तक पहुंच गया। अब आने वाले दिनों में लगातार वर्षा से यह तापमान कम होने की उम्मीद है।
वहीं, हिसार और सिरसा का तापमान भी 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। यह पर दिन के समय लू चली। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 24 मई तक वर्षा की संभावना जताई जा रही है।
इन जिलों में आज बारिश की संभावना
मौसम विज्ञानियों के अनुसार वर्षा के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। प्रदेश में सोमवार को उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल के जिलों में वर्षा हो सकती है।
इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के साथ ही वर्षा हो सकती है।
यह भी पढ़ें- सावधान! हिमाचल के 5 जिलों में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।