विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सावधान! हिमाचल के 5 जिलों में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Published: Mon, 19 May 2025 07:30 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश (Himachal Weather) में गर्मी बढ़ने के साथ मौसम विभाग ने 5 जिलों - कुल्लू मंडी शिमला सोलन और ...और पढ़ें

हिमाचल में आज 5 जिलों में तूफान की संभावना है। फाइल फोटो
हिमाचल में आज 5 जिलों में तूफान की संभावना है। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल (Himachal Weather) में गर्मी ने अब पसीना छुड़ाना आरंभ कर दिया है। रविवार को हल्के बादलों के बीच उमस भरी गर्मी रही। हालांकि, अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट और एक-दो स्थानों पर वृद्धि दर्ज की गई।

अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट हमीरपुर में 3.5, धौलाकुआं, कसौली और अन्य स्थानों पर एक से दो डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। केलंग में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि आई है।

आज 5 जिलों में आंधी की संभावना

रविवार को रिकांगपिओ में 54, बिलासपुर में 48, बिलासपुर और कोटखाई में 37 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चला। मौसम विभाग ने आज यानी 19 मई को पांच जिलों कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान ऊंचे स्थानों पर हिमपात की संभावना है जबकि अन्य स्थानों पर ओलावृष्टि व वर्षा की संभावना जताई गई है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव तीन दिन रहने का अनुमान है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आ सकती है।

शिमला में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री किया गया दर्ज

न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि आई है। शिमला में मैदानी क्षेत्रों के समान रात को गर्मी पड़ रही है। शिमला में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ऊना में 19.7, जबकि सोलन में 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश दिलाएगी भीषण गर्मी से राहत; जानिए IMD का ताजा अपडेट