Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा के 17 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट, हिसार में पड़ रही हाड़ कंपाने वाली ठंड; जानें कब से मिलेगी राहत

    Updated: Sat, 14 Dec 2024 08:00 AM (IST)

    हरियाणा के 17 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है। हिसार का रात का तापमान पिछले तीन दिनों से दो डिग्री से नीचे चल रहा है। प्रदेश में दिन का तापमान अभी 21 डिग्री तक रह रहा है। वहीं पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते ठंड से लोग परेशान हो रहे हैं। सब्जियों के दामों में 20 से 25 प्रतिशत तक कमी आ गई है।

    Hero Image
    ठंड से बचने के लिए रिक्शा के ऊपर कंबल ओढ़कर सोया हुआ रिक्शा चालक। (फोटो- गुलशन बजाज)

    जागरण संवाददाता, हिसार। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का खासा असर मैदानी इलाकों में दिखा है। हिसार का रात का तापमान पिछले करीब तीन दिन से दो डिग्री से नीचे चल रहा है। खेतों में पाला जमा हुआ है। लोग ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। ठंड के साथ ही प्रदेश के 17 जिलों में शनिवार को शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 16 दिसंबर से शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    15 दिसंबर तक शीतलहर का प्रकोप

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 15 दिसंबर तक प्रदेश में शीत लहर का प्रकोप रहेगा। इसके चलते रात का तापमान अभी नीचे जा सकता है। हिसार का न्यूनतम तापमान पिछले कुछ दिनों से लगातार दो डिग्री से नीचे जाने के कारण दिन में भी लोग ठंड से परेशान है।

    शुक्रवार को दिन के समय ठंडी हवाएं चलने के कारण उससे बचने के लिए घरों में रहे। वहीं धूप खिलने से थोड़ी राहत मिली है। प्रदेश में दिन का तापमान अभी 21 डिग्री के आस पास चल रहा है। वहीं पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते ठंड से लोग परेशान हो रहे हैं।

    इन जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट

    हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    यह भी पढ़ें- Weather News: जम्मू-कश्मीर में ठंड का प्रकोप जारी, आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठिठुरन; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

    प्रदेश में तापमान

    जिला न्यूनतम अधिकतम
    अंबाला 8.5 21.8
    भिवानी 4.6 21.5
    गुरुग्राम 5.4 21.5
    हिसार 1.7 21.7

    करनाल

    6.2 21.6

    कुरुक्षेत्र

    8.9 21.6

    पानीपत

    10.4 20.9

    रोहतक

    8.8 20.1

    सब्जियों के दामों में आई कमी

    इन दिनों बढ़ती ठंड का असर सब्जियों पर भी आ गया है। सब्जियाें के दाम में 20 से 25 प्रतिशत तक कमी आ गई है। खासकर आलू व प्याज के दाम में भी कमी आई है, जो अक्सर रसोई में इस्तेमाल होते हैं।

    जैसे कि पहले प्याज के भाव 50 रुपये किलो तो अब 40 और आलू के 30 तो अब 18 और हरी मिर्च 90 तो अब 30 और नींबू के भाव 110 रुपये तो अब 60 रुपये किलो भाव आ गया है।

    वहीं इस मौसमी सीजन की सब्जियों के दाम में तेजी है। जैसे गाजर, मूली की डिमांड है, जिससे भाव तेज है और हरी पत्तेदार सब्जियों के दाम ठीकठाक है।

    यह भी पढ़ें- Weather: सर्दी ने दिखाए तेवर...दिल्ली-यूपी में शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन; कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी बनी आफत

    comedy show banner
    comedy show banner