Weather News: जम्मू-कश्मीर में ठंड का प्रकोप जारी, आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठिठुरन; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
Jammu Kashmir Weather News Today जम्मू-कश्मीर में ठंड का कहर जारी है। बीती रात जम्मू में इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही और तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। भद्रवाह सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान -3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी में तापमान जमाव बिंदु से नीचे चल रहा है। पढ़िए जम्मू-कश्मीर के मौसम का हाल...

जागरण संवाददाता, जम्मू। ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बेशक दिन में खिली धूप के चलते ठंड बेहाल करती नहीं दिख रही। दिन में धूप के बावजूद वीरवार की रात इस मौसम की जम्मू की सबसे ठंडी रात रही और तापमान गिर कर 4.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढक गया।
जम्मू संभाग में भद्रवाह सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान इस मौसम में पहली बार शून्य से नीचे -3.0 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। कश्मीर संभाग में पहले ही रात का तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। जम्मू संभाग में जम्मू को छोड़ दूसरे सभी क्षेत्रों का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।
जानें कहां कितना रहा तापमान
जम्मू का अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 21.2, जबकि न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 12.7 जबकि न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल का अधिकतम तापमान 9.2 जबकि न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
अलाव का सहारा ले रहे हैं लोग
ठंड से बचने के लिए लोग अलाप का सहरा लेने लगे हैं। खासकर मैदानी क्षेत्रों में सुबह दस बजे तक बहुत ज्यादा ठंड रहती है। रात को भी इंड बढ़ती ही जलाती है। सूर्य अस्त होने के बाद भी लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव आदि की मदद लेनी पड़ने लगी है।
अभी और बढ़ेगा ठंड का प्रकोप
मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार 20 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा और शुष्क ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जाएगा। शनिवार को मौसम साफ रहने के बाद हल्के बादल छाएंगे।
यह भी पढ़ें- Weather: सर्दी ने दिखाए तेवर...दिल्ली-यूपी में शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन; कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी बनी आफत
समूचे घाटी में भी कड़ाके की ठंड
वहीं, घाटी में के कई हिस्सों में ताजा बर्फबारी के बाद से घाटी में मौसम के मिजाज तो शुष्क बने हुए हैं अलबत्ता तापमान के लगातार जमाव बिंदुु से नीचे बने रहने के चलते समूची घाटी कड़ाके की ठंड की चपेट में है।
सोनमर्ग न्यूनतम तापमान -12.5 डिग्री सेलसियस के साथ घाटी का सब से ठंडा क्षेत्र बना रहा जबकि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -9.6 डिग्री सेलसियस रिकॉर्ड किया गया।
इधर मौसम विभाग ने अलगे चौबीस घंटों के दौरान भी घाटी में मौसम के मिजाज शुष्क रहेंगे अलबत्ता शीषण ठंड का प्रकोप बना रहेगा।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम ने ली थी करवट
गौरतलब है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते वीरवार को मौसम ने करवट बदल ली थी और उच्च पर्वतीय इलाकों के साथ साथ घाटी के कई निचले इलाको में भी बर्फबारी हुई थी। उच्च पर्वतीय इलाके तो इससे पूर्व भी कई बार बर्फ की चादर औढ़ चुके थे अलबत्ता निचले इलाकों में यह मौजूदा मौसम की पहली बर्फबारी थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।