Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather: हरियाणा में बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट, अगले दो दिन तक गर्मी से राहत; 15 से चलेगी लू

    Updated: Sun, 13 Apr 2025 09:05 AM (IST)

    हरियाणा (Haryana Weather) में दो दिनों की बारिश ने तापमान में भारी गिरावट दर्ज की है। रात के न्यूनतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की गिरावट ...और पढ़ें

    Hero Image
    हरियाणा में 15 अप्रैल से लू चलने की संभावना है।

    जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा (Haryana Weather) में दो दिन हुई वर्षा का तापमान पर असर दिखाई दिया है। रात के न्यूनतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई तो अधिकतम तापमान में और गिरावट आई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो दिन तक लू से मिलेगी राहत

    शुक्रवार शाम को ठंडी तेज हवाएं चली। अब दो दिन तक तापमान सामान्य रहने के साथ लू से राहत मिलेगी। वहीं, 15 अप्रैल से फिर से प्रदेश में लू चलने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Weather: 4 दिन से जारी बर्फबारी और बारिश थमी, अगले 24 घंटे शुष्क रहेगा मौसम; 18 से फिर बदलेगा वेदर

    तापमान में 11 डिग्री तक गिरावट

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दो दिन तक प्रदेश में ओले गिरने के साथ वर्षा हुई। तेज वर्षा के साथ मौसम काफी ज्यादा खराब रहा। इस वर्षा से अधिकतम तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस तक प्रदेश के कई जिलों में गिरावट हुई थी।

    वहीं, रात के तापमान में भी आठ डिग्री से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। रोहतक के तापमान में 8.2 डिग्री तो हिसार के रात के तापमान में 8 डिग्री की गिरावट हुई है। वहीं, अधिकतम तापमान भी दो से तीन डिग्री तक कम हुआ है। मौसम विज्ञानियों की माने तो पहले चल रही लू से अभी दो दिन तक और राहत मिलने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather: हिमाचल में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, किसानों पर आफत बनकर बरसी बारिश; आज मौसम लेगा यू टर्न