Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिसार शहर में छह नई सिटी बस सर्विस होगी शुरू, रूट और किराया भी तय

    By Anurag ShuklaEdited By:
    Updated: Thu, 20 Aug 2020 08:21 PM (IST)

    हिसार में छह नई सिटी बस सर्विस शुरू होगी। कुल 10 सिटी बसें चलेंगी। चार निगम की तरफ से चलाई जा रही थीं। मेयर ने वर्क ऑर्डर सौंप दिया है।

    हिसार शहर में छह नई सिटी बस सर्विस होगी शुरू, रूट और किराया भी तय

    हिसार, जेएनएन। हिसार के शहरवासियों को यात्रा सुविधा मुहैया करवाने के लिए नगर निगम की 6 अतिरिक्त सिटी बस सर्विस शुरू हो गई है। सिटी बस को लेकर वीरवार को नगर निगम प्रशासन की ओर से वर्कआर्डर जारी किया गया है। हालांकि अभी तक 4 सिटी बस नगर निगम प्रशासन की ओर से चलाई जा रही थी। अब इनकी संख्या 10 हो गई है। निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि शहरवासियों की मांग पर सिटी बसें बढ़ाई गई है। ताकि शहरवासी सिटी बसों का लाभ उठा सके। इन बसों में न्यूनतम किराया 5 रुपयेऔर अधिकत्तम 10 रुपये होगा।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस प्रकार चलेगी बस

    बस स्टैंड से एकता कॉलोनी कैमरी रोड पर सिटी बसों की संख्या : 2

    रूट :- बस स्टैंड नागोरी गेट  पारिजात चौक, लक्ष्मी बाई चौक, आईजी चौक, मटका चौक, कैंप चौक, आउट साइट पटेल नगर , रेलवे क्रासिंग 

    बस स्टैंड से तोशाम बाईपास नजदीक आधार अस्पताल पर सिटी बसों की संख्या - 1

    रूट :- बस स्टैंड नागोरी गेट, लक्ष्मी बाई चौक, आईजी चौक, मटका चौक, कैंप चौक, टाउन पार्क, डाबडा चौ, ङ्क्षजदल चौक, जिंदल अस्पताल से आईटीआई चौक

    बस स्टैंड से रायपुर स्टेशन तक बसों की संख्या : 2

    रूट :- बरवाला चुंगी, ऑटो मार्केट, जहाजपुल चौक, जलेबी चौक, न्यू सब्जीमंडी, मिलगेट, सेक्टर 1-4 रोड, ग्लोबस स्पेस।

    बस स्टैंड से कैंट तक बसों की संख्या - 1

    रूट :-लक्ष्मी बाई चौक, रेलवे स्टेशन, जाट कॉलेज, मटका चौक, कैंप चौक, टाउन पार्क, डाबडा चौक, मॉडल टाउन, अर्बन एस्टेट टू, जिंदल चौक, विद्युत नगर गेट नंबर 4, जिंदल पुल, सातरोड खुर्द के अंदर से सेक्टर 27-28 व महाराणा प्रताप चौक।

    शहरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सिटी बसें चलाई गई है। 4 बस पूर्व में चल रही है और 6 बसों के वर्कआर्डर जारी किये गये हैं। जिससे शहरवासियों को राहत मिलेगी।

    - गौतम सरदाना, मेयर, नगर निगम हिसार। 

    ये भी पढ़ें: होनहार ने नहीं मानी हार, उधार रुपये ले कराई रि-चेकिंग, हुआ गजब का कारनामा

    ये भी पढ़ें: भारतीय महिला हॉकी कप्‍तान रानी के लिए 2020 स्वर्णिम, अब खेल रत्न की सिफारिश

     

    पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

     

    comedy show banner
    comedy show banner