Move to Jagran APP

हरियाणा में कोरोना के संग भीषण गर्मी की मार, हिसार देश में तीसरा सबसे गर्म शहर, पारा 46 के पार

हरियाणा में कोरोना के साथ ही अब भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। राज्‍य में गर्मी लगातार बढ़ रही है। हिसार देश का तीसरा सबसे गर्म शहर है। यहां तापमान 46.1 डिग्री हो गई है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 08:30 AM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 08:30 AM (IST)
हरियाणा में कोरोना के संग भीषण गर्मी की मार, हिसार देश में तीसरा सबसे गर्म शहर, पारा 46 के पार

हिसार, जेएनएन। हरियाणा में काेराेना के संग अब भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। राज्‍य में तापमान में लगातार वृद्धि होने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हाे रहा है। गर्म हवा के थपेड़ों से लोगों का बहाल निकलना बेहद मुश्किल‍ हो गया है। हिसार में सबसे बुरा हाल है। यहां तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। हिसार देश के तीन सबसे गर्म शहरों में है।

loksabha election banner

देश में सर्वाधिक तापमान वाले शहरों में राजस्थान का पिलानी शहर पहले स्थान पर है। यहां तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं हिसार तीसरे पायदान पर है। अगर हरियाणा के सभी शहरों से तुलना की जाए तो हिसार प्रदेश में सबसे सर्वाधिक तापमान वाला शहर दर्ज किया गया। हिसार में तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

----------------

देश में सर्वाधिक तापमान वाले शहर

पिलानी, राजस्थान- 46.7

चूरू, राजस्थान- 46.6

हिसार, हरियाणा- 46.1

आगरा, उत्तर प्रदेश- 46.1

झांसी, उत्तर प्रदेश- 46.1

कोटा, राजस्थान- 45.9

आने वाले तीन दिनों में तापमान रहेगा गर्म, अधिकतम समय घर में ही बिताएं

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि जब अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक चला जाता है तो उस दिन को मौसम विज्ञान में हॉट डे घोषित किया जाता है। पिछले कुछ वर्षों का रिकार्ड देखेंगे तो मई माह के आखिरी दिनों में अक्सर काफी गर्मी रहती है। इसका कारण है कि मई में सूर्य की रोशनी सीधे आती है, जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

-------------

आने वाले तीन दिन रहेंगे गर्म

डा. मदन खिचड़ ने बताया कि आगामी 26 मई तक आमतौर पर मौसम गर्म और खुश्क रहने की संभावना है। ऐसे में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक ही दर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही गर्म हवाएं यानि लू भी चलेगी। इस समय किसान फसलों में आवश्यकतानुसार पानी दें। सब्जियों व फलदार वृक्षों में थोड़े-थोड़े अंतराल में पानी दें। इसके साथ ही नरमा की बिजाई का काम जल्द से जल्द समाप्त करें।

यह भी पढ़ें: पीपीई किट्स पर भ्रष्टाचार की धूल, महंगे दाम पर घटिया किट्स की खरीद का बड़ा खेल


यह भी पढ़ें: अमेरिका से अमृतसर आए 167 लोगों में अलकायदा का खतरनाक आतंकी भी, खुलासे से हड़कंप



यह भी पढ़ें: अमृतसर से अमेरिका तक लोगाें की जुबां पर होगा मोगा, साेनू सूद व विकास खन्‍ना ने बढा़ई शान

यह भी पढ़ें: अमेरिका में गिरफ्तार किए गए 167 लोग अमृतसर पहुंचे, देखें पंजाब व हरियाणा के लाेगों की List

यह भी पढ़ें: वंडर गर्ल है म्‍हारी जाह्नवी, दुनिया भर के युवाओं की आइकॉन बनी हरियाणा की 16 की लड़की 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.