Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिरसा के साहिल ने कर दिखाया कमाल, 7135 मीटर ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

    By Manoj KumarEdited By:
    Updated: Mon, 16 Aug 2021 10:30 AM (IST)

    माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने का सपना देखने वाले सिरसा के साहिल ने 7135 मीटर ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया है। सिरसा के 21 वर्षीय साहिल अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबंध खेल संस्थान से पर्वतारोही की तैयारी कर रहे हैं।

    Hero Image
    7135 मीटर ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराते हुए सिरसा के साहिल

    जागरण संवाददाता, सिरसा। विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने का सपना देखने वाले सिरसा के साहिल ने 7135 मीटर ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया है। सिरसा के 21 वर्षीय साहिल अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबंध खेल संस्थान से पर्वतारोही की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बातचीत करते हुए बताया कि उनका 2023 में माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुश्किल है सफर

    पर्वतरोही लाहौल स्पीति की चोटी पर तिरंगा फहराया है। साहिल दो बार मांडट फ्रेंडशिप पिक फतह कर चुके हैं। साहिल ने बताया कि ऊंची चोटी पर तापमान बहुत कम है। यहां पर माइनस 6 डिग्री तापमान व मुश्किल का सफर है। कठिन परिस्थितियों में गुजरना पड़ता है। इसके बाद भी मन में जो सपना सोचा है। उसे हर हालत में पूरा करना है।

    पैर भी फंसा

    साहिल ने बताया कि जब 7135 मीटर चोटी पर पहुंचा। उससे पहले पैर भी बर्फ मेंं फंस गया। इसके बाद करीब आधा घंटे तक बर्फ में फंसे रहे। पीछे से आ रही दूसरी टीम ने बाहर निकाला। इसके बाद चोटी पर जैसे ही तिरंगा फहराया। मन में बहुत खुशी हुई।

    स्काउट के कार्यक्रम में लेते थे भाग

    साहिल ने बताया कि खैरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बारहवीं कक्षा तक पढ़ाई की। स्कूल में स्काउट की तरफ से कार्यक्रम में भाग लेता था। उसे शिक्षा विभाग द्वारा प्रतियोगिता के दौरान विजेता रहने पर मनाली जाने का मौका मिला। वहां पर उसने पहाड़ियों पर चढ़ने का प्रयास शुरू किया। इसके बाद उसे पहाड़ियों पर चढ़ने का मन में जुनून सा होने लगा। इसके बाद उसने अटल अटल बिहारी वाजपेयी माउंटेन संस्थान से पर्वतारोही कोर्स का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया। पर्वतारोहण के कई चरण पूरे कर लिए हैं। जिसके लिए उसे पुरस्कार भी मिले हैं। इस कोर्स के लिए उसका हरमिद्र सिंह व स्काउट के इंचार्ज सुखदेव सिंह पूरा सहयोग किया।