Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather News Today: हरियाणा के आठ जिलों में हुई झमाझम बारिश, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

    Updated: Wed, 24 Jul 2024 07:25 AM (IST)

    Haryana Weather News हरियाणा में मानसून अब पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। मंगलवार को हरियाणा के आठ जिलों में बारिश होने के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम में बदलाव के साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

    Hero Image
    हरियाणा के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, हिसार। मौसम में बदलाव के साथ ही मंगलवार को प्रदेश में आठ जिलों में वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियों ने बुधवार को भी कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट में प्रदेश के जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं वर्षा के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बारिश होने से तापमान में गिरावट संभव

    भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से मानसून के एक्टिव होने के साथ भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसके चलते प्रदेश के रोहतक, गुरुग्राम, हिसार, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सोनीपत, यमुनानगर, पानीपत में वर्षा हुई है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी वर्षा होने से तापमान में गिरावट संभव है।

    यह भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत; पढ़िए आज के मौसम का हाल

    इन जिलों में जारी किया गया ऑरेंज और येलो अलर्ट

    हिसार में दिन के समय धूप खिलने पर काफी ज्यादा उमस रही। लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं। वहीं आस पास के गांवों में वर्षा होने से किसानों को फायदा हुआ है। हरियाणा के यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल में ऑरेंज अलर्ट तो वहीं पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी में येलो अलर्ट जारी किया गया था।

    यह भी पढ़ें- Budget 2024: 'अगर वे हरियाणा को भूल जाते हैं तो लोग कमल भूल जाएंगे', सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आम बजट को बताया निराशाजनक