विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत; पढ़िए आज के मौसम का हाल

Published: Wed, 24 Jul 2024 06:00 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 24 Jul 2024 07:33 AM (GMT+05:30)

Delhi Rain Update News दिल्ली- एनसीआर में सुबह-सुबह बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। साथ ही उमस भरी गर्मी ...और पढ़ें

मध्य दिल्ली में तेज वर्षा में स्कूल जाते बच्चे। नाले भी उफान पर। फोटो- जागरण
मध्य दिल्ली में तेज वर्षा में स्कूल जाते बच्चे। नाले भी उफान पर। फोटो- जागरण

HighLights

  1. आज और कल भी वर्षा के आसार।
  2. बारिश से लोगों की मिलेगी गर्मी से राहत।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली- एनसीआर में सुबह-सुबह हुई बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दी है। इससे मौसम खुशनुमा हो गया है।

वहीं, झमाझम बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे सुबह स्कूल और दफ्तर जाने वालों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है।

वहीं, मौसम की मेहरबानी से दिल्ली की हवा लगातार साफ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक बुधवार सुबह 10 बजे दिल्ली का एक्यूआइ 97 रहा। इस स्तर की हवा को 'संतोषजनक' श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो दिनों के दौरान भी वायु गुणवत्ता का स्तर लगभग इसी के आसपास रहने की संभावना है।

बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की रिकॉर्ड वर्षा

          स्थान        वर्षा

  • सफदरजंग - 27.0
  • पालम - 17.8
  • लोधी रोड - 24.2
  • रिज क्षेत्र - 26.6
  • आयानगर - 14.2

इससे पहले मंगलवार को कहीं-कहीं हुई हल्की बरसात के बाद अगले दो दिन भी दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इससे उमस भरी गर्मी कुछ कम होगी तो अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

मंगलवार को दिन में कई इलाकों में हल्की बरसात हुई। हालांकि सुबह धूप निकली थी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ साथ ही बादलों की आवाजाही भी शुरू हो गई। इस बीच पालम, आयानगर, लोधी रोड, पीतमपुरा, पूसा और रिज क्षेत्र में हल्की बरसात दर्ज की गई।

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार व बृहस्पतिवार को भी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इसके चलते तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट भी हो सकती है और 34 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में कितना रहा तापमान

दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में का स्तर 95 से 65 प्रतिशत तक रहा। इसके चलते दिल्ली के लोगों को गर्मी और उमस का सामना भी करना पड़ा।

दिल्ली में एक्यूआई

वहीं, मौसम की मेहरबानी से दिल्ली की हवा लगातार साफ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआई 93 रहा। इस स्तर की हवा को ''संतोषजनक'' श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो दिनों के दौरान भी वायु गुणवत्ता का स्तर लगभग इसी के आसपास रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें-Monsoon 2024: मानसून को समझने में कहां चूक रहा IMD, इस साल कई बार गलत साबित हुई 'भविष्यवाणी'